मनोरंजन – NKN: Punjabi News Online, Today Punjab News, Today Breaking News
मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। संचिता का शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके घर में मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई। उस समय संचिता घर में अकेली थीं। वह अपने माता-पिता और 15 वर्षीय बहन के साथ नालासोपारा पूर्व के अचोले गांव क्षेत्र में रहती थीं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत नगर निगम के तुलिंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
संचिता उगले ने अपने करियर में कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। वह “दिलवाली दुल्हा ले जाएंगे” में ‘सुकून’ के किरदार से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने में सफल रही थीं। इसके अलावा वह “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” जैसे चर्चित टीवी शो में भी नजर आ चुकी थीं।
फिल्मों में भी संचिता ने अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। वह ऐतिहासिक फिल्म “छावा” में ‘ताराबाई’ की भूमिका में दिखाई दी थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
संचिता उगले सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। वह अपने प्रशंसकों के साथ अक्सर तस्वीरें, वीडियो और अपने जीवन से जुड़े पल साझा करती रहती थीं। हैरानी की बात यह है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संचिता उगले के अचानक निधन से उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
IND vs NZ चौथा टी-20 आज:भारत ने विशाखापट्टनम में 4 में से 3 मुकाबले जीते, बुमराह को आराम मिल सकता है
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा।
इससे पहले खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 3-0 से पीछे चल रही है। वाइजैग में भारत का रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। यहां खेले गए चार टी-20 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।
अर्शदीप की वापसी हो सकती है
जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। उनके वर्कलोड और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की संभावना है। अर्शदीप को तीसरे मैच में रेस्ट दिया गया था।
टी-20 में भारत का पलड़ा भारी
न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं।
भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 4 में जीत नसीब हुई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई।
सूर्यकुमार यादव सीरीज के टॉप स्कोरर
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए थे। फिलहाल वे सीरीज और टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा 2 और ईशान किशन 1 फिफ्टी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं।
जैकब डफी न्यूजीलैंड के टॉप बॉलर
न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 145 रन बनाए हैं, उन्होंने पहले टी-20 में 78 और तीसरे में 48 रन बनाए थे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जैकब डफी 3 विकेट ले चुके हैं।
हाई स्कोरिंग है पिच
विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अच्छी बाउंस और रफ्तार मिलती है, जिससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर बनते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। वहीं, ओस पड़ने की वजह से टारगेट का पीछा करना आसान हो जाता है। इस स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 खेले गए। 3 में चेज करने वाली और 1 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का बेस्ट स्कोर 209 रन है, जो भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
बारिश की संभावना नहीं
विशाखापट्टनम में बुधवार को टेम्परेचर 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे/फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन/जिमी नीशम , मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत:अमेरिका को 6 विकेट से हराया
IND U19 vs USA U19 World Cup 2026 : आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने पहले ही मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में भारत ने अमेरिका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 6 विकेट से हरा दिया. बारिश के कारण मुकाबले में रुकावट जरूर आई, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य और समझदारी से खेलते हुए जीत हासिल की. यह जीत टीम इंडिया के आत्मविश्वास को मजबूत करने वाली रही. अंडर 19 टीम ने दिखा दिया कि वह दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. यह मुकाबला युवाओं के लिए एक बेहतरीन सीख और अनुभव साबित हुआ.
अमेरिका की कमजोर बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की टीम सिर्फ 35.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विकेट सिर्फ 1 रन पर गिर गया. इसके बाद भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके. कुछ छोटी साझेदारियां जरूर हुईं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. नितीश सुदिनी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए और थोड़ी उम्मीद जगाई. भारत की ओर से हेनिल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लिए. उनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और अमेरिका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया.
भारतीय पारी की मुश्किल शुरुआत
107 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. टीम को 12 रन पर पहला झटका लगा और जल्दी ही दो और विकेट गिर गए. कुछ ही ओवरों में भारत के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इसी दौरान बारिश ने खेल रोक दिया, जिससे मैच और भी रोमांचक हो गया. बारिश के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 37 ओवर में 96 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. दोबारा खेल शुरू होने पर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था. शुरुआती विकेट गिरने से मैच रोमांचक बन गया और अमेरिका को वापसी की उम्मीद नजर आने लगी.
अभिज्ञान और विहान की जोड़ी ने किया कमाल
जब भारत का स्कोर 25 रन पर 3 विकेट था, तब अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा ने पारी को संभाला. दोनों ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और बिना जल्दबाजी के रन बनाए. चौथे विकेट के लिए इन दोनों के बीच 45 रनों की अहम साझेदारी हुई. विहान ने 18 रन बनाकर टीम को स्थिरता दी, जबकि अभिज्ञान ने जिम्मेदारी संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया. इस साझेदारी ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया. दोनों खिलाड़ियों ने यह दिखा दिया कि दबाव में भी शांत दिमाग से खेलना कितना जरूरी होता है.
अभिज्ञान की शानदार पारी से मिली जीत
इसके बाद अभिज्ञान कुंडू ने कनिष्क चौहान के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए नाबाद 29 रनों की साझेदारी हुई. अभिज्ञान ने 41 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. उनकी पारी आत्मविश्वास और धैर्य का शानदार उदाहरण रही. कनिष्क ने भी 10 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. अमेरिका की ओर से कुछ गेंदबाजों ने विकेट जरूर लिए, लेकिन वे भारत को जीत से नहीं रोक सके. इस तरह भारत ने अपना पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी करेंगे U19 टीम की कप्तानी, वर्ल्ड कप से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी!
14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी करेंगे. उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का दायित्व सौंपा गया है. हालांकि, अगले महीने होने वाले U19 वर्ल्ड कप में आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ही टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) उनके डिप्टी होंगे. लेकिन, दोनों इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं. इसलिए बोर्ड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वैभव की अगुवाई में टीम को भेजने का फैसला किया है. BCCI ने 27 दिसंबर को साउथ अफ्रीका टूर और U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान किया.
भारत की युवा टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 3 जनवरी से शुरू होगा. इसमें 3 वनडे खेले जाएंगे. इसके बाद भारतीय U19 टीम 15 जनवरी से जिंबाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. भारतीय टीम को अपने वर्ल्ड कप का अभियान 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ शुरू करना है. उनका दूसरा मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश और तीसरा मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा.
आयुष और विहान हैं चोटिल
BCCI ने टीम अनाउंसमेंट के दौरान बताया कि युवा टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की कलाई में चोट लगी है. दोनों साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे. ये दोनों रिहैब के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. फिर ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ेंगे.
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए U19 टीम
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरॉन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभ‍िज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंब्र‍िश, कनिष्क चौहान, ख‍िलान ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिहं, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.
5 बार की चैंपियन है भारतीय टीम
वहीं, ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप की बात करें तो, इस बार कुल 16 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी. इन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला हरारे में होगा. भारतीय टीम ने ये टूर्नामेंट 5 बार जीता है. अंतिम बार भारतीय टीम 2022 में चैंपियन बनी थी. इससे पहले, 2000, 2008, 2012 और 2018 में भी टीम ये ख‍िताब जीत चुकी है.  इस बार भारतीय ग्रुप-B में है. इस ग्रुप में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश भी शामिल है.
U19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभ‍िज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंब्र‍िश, कनिष्क चौहान, ख‍िलान ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिहं, उधव मोहन.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो, ये साल उनके लिए बहुत खास रहा है. यूथ ODI में उन्होंने इस साल 12 मुकाबलों में 690 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं. हाल ही में खत्म हुए U19 एश‍िया कप में भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने यूएई के ख‍िलाफ 171 रनों की दमदार पारी के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था. हालांकि, वो इस फॉर्म को आगे बरकरार नहीं रख सके. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम रनर्स अप रही थी. फाइनल में उन्हें पाकिस्तान के ख‍िलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
भारत ने लगातार 8वीं टी-20 सीरीज जीती:साउथ अफ्रीका को 5वें मैच में 30 रन से हराया
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज 3-1 से जीत ली है। टीम ने शुक्रवार को खेले गए 5वें मैच में अफ्रीका को 30 रन से हराया। टीम इंडिया ने लगातार 8वीं सीरीज जीती है।
अहमदाबाद में 232 रन का टारगेट चेज रही साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। क्विंटन डी कॉक ने 35 बॉल पर 65 रन बनाए।
इससे पहले भारतीय टीम ने तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के अर्धशतकों के सहारे 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन का स्कोर बनाया। तिलक ने 42 बॉल पर 73 रन बनाए, जबकि पंड्या ने 25 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 37 और अभिषेक शर्मा ने 34 रन बनाए।
हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच और वरुण को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
पंड्या ने 16 बॉल पर फिफ्टी लगाई
पंड्या ने 16 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 बॉल) के नाम है।
तिलक-पंड्या में 105 रन की साझेदारी
भारतीय टीम ने 115 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने चौथे विकेट के लिए 44 बॉल पर 104 रन की साझेदारी की।
टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप, वनडे और टी-20 में जीत
आखिरी टी-20 के साथ साउथ अफ्रीका का 35 दिन का भारतीय दौरा समाप्त हो गया। इसकी शुरुआत 2 टेस्ट की सीरीज के साथ हुआ। इसमें साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया। फिर भारत ने वनडे सीरीज में 2-1 से और 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की जीत हासिल की। इस सीरीज का एक मैच कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया।
दोनों टीमों प्लेइंग-XI
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन।
भारत घर में 17 टी-20 सीरीज से नहीं हारा:साउथ अफ्रीका के पास बराबरी का मौका, IND vs SA पांचवां मुकाबला आज
टी-20 सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। हालांकि अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के पास सीरीज बराबर करने का सुनहरा मौका होगा। भारतीय टीम लखनऊ में ही सीरीज जीत सकती थी, लेकिन चौथा टी-20 मुकाबला घने कोहरे के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। अब सीरीज का फैसला अहमदाबाद के मैच में होगा।
भारत घर में लगातार 17 टी-20 सीरीज से नहीं हारा है। टीम को आखिरी हार 2019 में ऑस्ट्रेलिया से मिली थी। इसके बाद 17 सीरीज खेली गई, इसमें 15 जीती और 2 ड्रॉ रही।
अहमदाबाद में कोहरे की संभावना नहीं रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को मैच के दौरान अहमदाबाद में कोहरे की संभावना नहीं है। आसमान बिल्कुल साफ होने का अनुमान है। तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यानी मैच पूरे 40 ओवर का हो सकता है। यह भारत का वो हिस्से हैं जहां नवंबर, दिसंबर और जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट होना चाहिए। यहां ज्यादा ठंड नहीं होती, रोशनी ज्यादा देर तक रहती है, और कोहरा और स्मॉग की कोई समस्या नहीं हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 20 मैच जीते हैं और साउथ अफ्रीका ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।
टीम अपडेट
निजी कारणों से तीसरा टी-20 नहीं खेल पाने के बाद जसप्रीत बुमराह चौथे मैच से पहले लखनऊ में जुड़ गए थे और अब पांचवें मैच में उनके रहने से भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी।
आज के मैच में उपकप्तान शुभमन गिल के खेलने पर संशय है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें चोट लगी है। संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।
तिलक वर्मा भारत के टॉस स्कोरर
इस सीरीज में भारत की ओर से तिलक वर्मा सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 114 रन बनाए हैं और स्ट्राइक रेट 114.00 का रहा है। इस दौरान तिलक ने एक अर्धशतक भी लगाया है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं।
अब तक हुए 23 टी-20 में साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान ऐडन मार्करम टॉप रन स्कोरर हैं। उनके नाम 104 रन हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 मैचों में 56 विकेट लिए हैं।
पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 57% मुकाबले जीते
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। इस वजह से यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मैदान पर टी-20 क्रिकेट का बेस्ट टीम स्कोर 234 रन है, यह भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। दूसरी पारी में ओस का ध्यान रखते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।
इस मैदान पर अब तक 7 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 3 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं।
दोनों टीमों पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान),
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान),
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन।
धर्मशाला में भारत-साउथ अफ्रीका का महामुकाबला: Surya-Gill की फॉर्म पर सवाल, सीरीज बराबरी पर
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा और यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहले मैच में भारत ने 101 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से पलटवार करते हुए सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ला दिया। ऐसे में आज का मैच सीरीज में बढ़त बनाने के लिहाज से। बेहद अहम होने वाला है, जहां दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी।
सूर्यकुमार और शुभमन की खराब फॉर्म चिंता का विषय
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप कप्तान शुभमन गिल की मौजूदा फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। दोनों ही बल्लेबाज पिछली 15 से अधिक टी-20 पारियों से अर्धशतक लगाने। में नाकाम रहे हैं, जो उनके कद के खिलाड़ियों के लिए असामान्य है। सूर्यकुमार यादव ने अपना आखिरी अर्धशतक 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।
उसके बाद से वह 20 पारियों में 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं, जिससे उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी पर सवाल उठ रहे हैं और एक ऐसे खिलाड़ी से, जो अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, टीम को बड़ी पारियों की उम्मीद रहती है, खासकर ऐसे महत्वपूर्ण मैचों में। वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी लंबी पारी खेलने में संघर्ष कर रहे हैं और उन्होंने अपनी पिछली 17 टी-20 पारियों से कोई अर्धशतक नहीं लगाया है। गिल की आखिरी फिफ्टी भी 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में आई थी और उनकी फॉर्म में गिरावट टीम की सलामी साझेदारी पर असर डाल रही है, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ रहा है। इन दोनों प्रमुख बल्लेबाजों का फॉर्म में लौटना भारत के लिए सीरीज जीतने की राह में बेहद महत्वपूर्ण होगा। आज के मैच में सभी की निगाहें इन दोनों पर होंगी कि। क्या वे अपनी फॉर्म वापस पाकर टीम को जीत दिला पाते हैं।
धर्मशाला में 3 साल बाद टी-20 इंटरनेशनल
भारतीय टीम तीन साल के लंबे अंतराल के बाद धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है। इस मैदान पर भारत ने आखिरी टी-20 मैच 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम को शानदार जीत मिली थी और यह मैदान अपनी सुरम्य पृष्ठभूमि और तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। लंबे समय बाद यहां वापसी कर रही भारतीय टीम इस मैदान पर अपने पिछले रिकॉर्ड को दोहराना चाहेगी। दर्शकों को भी इस खूबसूरत स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
सीरीज का रोमांचक मोड़
पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी के साथ, तीसरा मैच ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा हो गया है। पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था, जिससे लग रहा था कि सीरीज एकतरफा हो सकती है और हालांकि, दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 51 रनों से मात दी और सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया। इस तरह, आज का मैच सीरीज में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगा और जो टीम यह मैच जीतेगी, वह सीरीज में 2-1 की बढ़त बना लेगी और बाकी बचे दो मैचों में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: हेड-टू-हेड आंकड़े
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। घरेलू पिचों पर दोनों टीमों के बीच 14 मैच खेले गए हैं और इनमें से भारत ने 6 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच बेनतीजा रहा। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका ने भारत को। कड़ी टक्कर दी है, जिससे आज का मैच और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
आज बन सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड
आज के मैच में कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी दांव पर होंगे, जो मुकाबले को और भी दिलचस्प बना देंगे:
हार्दिक पंड्या का 100 विकेट क्लब:
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। अगर वह आज के मैच में एक विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने भारत के लिए टी-20 में 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। यह उनके ऑलराउंड प्रदर्शन में एक और मील का पत्थर होगा।
वरुण चक्रवर्ती के 50 विकेट:
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। आईसीसी फुल मेंबर टीमों के खिलाड़ियों में वरुण का गेंदबाजी औसत 15. 38 है, जो बेहद प्रभावशाली है। उनसे बेहतर औसत के साथ 50 या उससे ज्यादा विकेट सिर्फ कुलदीप यादव, राशिद खान, अजंथा मेंडिस और इमरान ताहिर जैसे विश्व स्तरीय स्पिनर ही ले सके हैं। यह उपलब्धि उन्हें एक विशिष्ट समूह में शामिल कर देगी।
लुंगी एनगिडी का रिकॉर्ड:
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 76 विकेट हैं। वह अपने हमवतन कगिसो रबाडा से सिर्फ एक विकेट पीछे हैं। अगर वह आज रबाडा को पीछे छोड़ते हैं, तो वह साउथ अफ्रीका के लिए। टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में ऊपर आ जाएंगे। साथ ही, वह साउथ अफ्रीका से टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज तबरेज शम्सी से महज 13 विकेट दूर हैं, जो भविष्य में एक बड़ा रिकॉर्ड हो सकता है।
भारत के प्रमुख खिलाड़ी
इस सीरीज में भारत की ओर से युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा सबसे सफल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 2 मैचों में 88 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 133. 33 का रहा है और तिलक ने एक शानदार अर्धशतक भी लगाया है, जो उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास को दर्शाता है। गेंदबाजी में, वरुण चक्रवर्ती ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट झटके हैं, जिससे उनकी मिस्ट्री स्पिन विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
साउथ अफ्रीका के टॉप स्कोरर
साउथ अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने। अब तक हुए 2 टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 90 रन दर्ज हैं और उनका स्ट्राइक रेट 187. 50 का प्रभावशाली रहा है। डी कॉक ने एक अर्धशतक भी लगाया है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है। गेंदबाजी में, तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर 3 विकेट रहा है। एनगिडी की गति और स्विंग भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर रही है।
पिच रिपोर्ट: HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
HPCA स्टेडियम की पिच टी-20 क्रिकेट में आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। यह ऐसी पिच है जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मौका देती है। नई गेंद से यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और स्विंग मिलती है, खासकर मैच की शुरुआत में और शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है, क्योंकि गेंद हवा में और पिच से हरकत करती है। हालांकि, एक बार बल्लेबाज सेट हो जाने के बाद, यहां रन बनाना आसान हो जाता है और बाउंड्री भी आसानी से मिलती हैं। धर्मशाला में अब तक कुल 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और इनमें से 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 4 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका और इस मैदान का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर 200/3 है, जो साउथ अफ्रीका ने 2015 में भारत के खिलाफ ही बनाया था। यह दर्शाता है कि यहां बड़े स्कोर भी बन सकते हैं, खासकर अगर बल्लेबाज पिच पर टिक जाएं।
मौसम का हाल
धर्मशाला में रविवार को मौसम ठंडा रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों के लिए थोड़ी चुनौती पेश कर सकता है। यहां तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। अच्छी खबर यह है कि बारिश का कोई चांस नहीं है, जिससे दर्शकों को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा और मैच में कोई बाधा नहीं आएगी। ठंडे मौसम में खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस और ऊर्जा स्तर को बनाए रखना होगा।
वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी, दुबई में 14 छक्के लगाकर बॉलर्स की बखि‍या उधेड़ दी
वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi का जलवा अंडर-19 एश‍िया कप में भी जारी रहा. यूएई के ख‍िलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में वैभव ने शानदार सेंचुरी लगाकर एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 12 दिसंबर को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्रांउड पर हुए मैच में 14 साल के वैभव ने महज 56 बॉल्स में सेंचुरी ठोंक दी. उनकी ताबड़तोड़ पारी के दम पर इंडिया अंडर-19 टीम ने 433 रनों का एक शानदार टोटल खड़ा कर दिया.
यूथ ODI में वैभव की दूसरी सेंचुुुरी
2025 में टॉप फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 9 चौके और 14 छक्के लगाए. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत थोड़ी संभलकर की. उन्होंने अपना खाता छठी बॉल पर अली असगर के ख‍िलाफ चौका लगाकर खोला. बाएं हाथ के बैटर ने असगर के अगले ओवर में दो छक्के लगाकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया.
वैभव ने अहमद खुदादाद के ख‍िलाफ छक्के के साथ 30 बॉल्स में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. सूर्यवंशी को 85 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला. उद्दीश सुरी की बॉल पर लॉन्ग ऑफ को क्लीयर करने की कोश‍िश में उन्हें कैच का मौका बना दिया था. लेकिन, कैच ड्रॉप हो गया. इसके बाद 56 बॉल्स में उन्होंने सिंगल के साथ सैकड़ा पूरा किया.
इसी साल, इंग्लैंड के ख‍िलाफ आई सेंचुरी के बाद ये यूथ ODI में वैभव की दूसरी सेंचुरी है. वहीं, 2025 में वैभव की सभी फॉर्मेट में मिलाकर ये छठी सेंचुरी है. उनकी यूथ ODI में पहली डबल सेंचुरी पूरी हो सकती थी. लेकिन, उद्दीश सुरी के ख‍िलाफ स्कूप करने की कोश‍िश में वो बोल्ड हो गए. हालांकि, तब तक उन्होंने 9 चौके और 14 छक्कों के दम पर 95 बॉल्स में 171 रन बना लिए थे.
पूरे साल टॉप फॉर्म में रहे हैं वैभव
सूर्यवंशी ने हाल में ही महाराष्ट्र के ख‍िलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने 57 बॉल्स में 6 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की थी. उस मैच में वैभव ने 61 बॉल्स में 108 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस पारी के दम पर ही बिहार ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए थे. इस साल वैभव टॉप फॉर्म में हैं. हाल ही में दोहा में हुए राइजिंग स्टार्स एश‍िया कप में भी इंडिया ए के लिए वैभव ने कुछ शानदार पारियां खेली थीं.
इंडिया ए इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हार गया था. लेकिन, इसके बावजूद टूर्नामेंट में वैभव ने 239 रन बना दिए थे. इसमें यूएई के ख‍िलाफ 32 बॉल्स पर सेंचुरी शामिल है. वैभव ने टूर्नामेंट में 59.75 के औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए थे.
महज 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू करने वाले वैभव अपने डेब्यू IPL सीजन से ही हर क्रिकेट फैन की जुबान पर चढ़ गए हैं. अपने पहले ही सीजन में वैभव ने 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इसमें गुजरात टाइटंस के ख‍िलाफ 38 बॉल्स में 101 रन की पारी भी शामिल है. ये IPL इ‍तिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. हालांकि, वो इस पारी के साथ IPL में सेंचुरी लगाने वाले सबसे यंग बैटर बन गए थे.
भारत ने रचा सुनहरा पन्ना: जीता Women’s One Day World Cup, South Africa को 52 Runs से हराकर बना Champion
2025 ICC Women’s Cricket World Cup के फाइनल मुकाबले में India women’s national cricket team ने South Africa women’s national cricket team को 52 रन से मात देकर पहली बार इस टाइटल को अपने नाम कर लिया। यह मैच 2 नवंबर 2025 को DY Patil Stadium, नवी मुंबई में हुआ था।
मैच का सार
टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 298/7 का स्कोर बनाया।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका 3 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस तरह भारत को जीत के लिये 299 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे दक्षिण अफ्रीका पूरा नहीं कर सकी।
बेहतरीन प्रदर्शन
Shafali Verma ने 87 रन की धमाकेदार पारी खेली और गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।
Deepti Sharma ने न सिर्फ बैटिंग में 58 रन बनाए, बल्कि गेंदबाजी में 5/39 का शानदार आंकड़ा दर्ज किया। उन्हें प्लेयर्स ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला।
Laura Wolvaardt (दक्षिण अफ्रीका की कप्तान) ने शतक जमाया – लेकिन टीम को जीत नहीं दिलाया जा सकी।
पृष्ठभूमि और महत्व
यह भारत की महिला टीम का पहला ICC टूर्नामेंट खिताब है किसी भी फॉर्मेट में।
महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 में हुई थी, और भारत ने 1978 में पहली बार हिस्सा लिया था। तब से इस खिताब का इंतज़ार लगभग 47 साल चला।
इस जीत से सिर्फ एक देश पीछे रह गया है – Australia women’s national cricket team, जिन्होंने अब तक महिलाओं के क्रिकेट में सबसे ज़्यादा ICC खिताब जीते हैं।
कुछ खास बातें
घरेलू आक्रमण और शानदार टीम वर्क ने भारत को सफलता दिलाई।
भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जहाँ Jemimah Rodrigues ने नाबाद 127 रन की पारी खेली थी।
इस जीत के बाद Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टीम को ₹51 करोड़ का पुरस्कार घोषित किया है।
देश के शीर्ष नेता सहित बॉलीवुड सेलेब्स ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।
क्या आगे आने वाला है?
इस जीत ने महिला क्रिकेट के लिए नया युग खोल दिया है।
युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर व समर्थन में वृद्धि संभव है।
अब टीम पर नई उम्मीदें होंगी — लगातार शीर्ष प्रदर्शन की।
यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं है — यह भारतीय महिला क्रिकेट के सपने, मेहनत, विश्वास और संघर्ष का प्रतीक है।
क्या आप चाहेंगी कि इस जीत की टाइमलाइन या हर मैच के प्रमुख मोमेंट्स के साथ एक विश्लेषण भी तैयार करूं?
Bharat या South Africa – कौन बनेगा नया Champion? Women’s One Day World Cup 2025 का ऐतिहासिक फाइनल आज Mumbai में
आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका इंतज़ार करोड़ों क्रिकेट फैंस को था। आज यानी 2 नवंबर 2025 को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत 🇮🇳 और साउथ अफ्रीका 🇿🇦 के बीच मुंबई के डी. वाय. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और टॉस 2:30 बजे होगा। यह मुकाबला सिर्फ एक फाइनल नहीं, बल्कि इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी जीतने के इतने करीब पहुंची हैं।
25 साल बाद मिलेगा नया चैंपियन
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को आखिरी नया विजेता साल 2000 में मिला था, जब न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराया था।
इस बार 52 साल के टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि ना इंग्लैंड और ना ही ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंची हैं।
अब तक ऑस्ट्रेलिया 7 बार और इंग्लैंड 4 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं। लेकिन इस बार फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं, जो दोनों ही कभी कोई ICC खिताब नहीं जीत पाए।
भारत का सफर: टीम गेम से मिली पहचान
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को सेमीफाइनल में 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका टीम गेम रहा — हर मैच में किसी न किसी खिलाड़ी ने आगे बढ़कर जीत में अहम भूमिका निभाई।
स्मृति मंधाना की क्लासिक बल्लेबाजी, जेमिमा रॉड्रिग्ज की बेहतरीन टाइमिंग, दीप्ति शर्मा की ऑलराउंड परफॉर्मेंस और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी ने टीम को मजबूत बनाया।
भारत ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 34 वनडे में से 20 मैच जीते हैं और सिर्फ 13 हारे हैं।
साउथ अफ्रीका का जोश: कप्तान वोल्वार्ट हैं टीम की रीढ़
साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया।
कप्तान लौरा वोल्वार्ट और ऑलराउंडर मारीजान कैप इस टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं।
वोल्वार्ट पूरे टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर हैं, जबकि कैप बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर रही हैं।
इसके अलावा क्लो ट्रायॉन और ताजमिन ब्रिट्ज जैसी खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकती हैं।
पहली बार आमने-सामने फाइनल में
विमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में आमने-सामने हैं।
लीग स्टेज में भी दोनों का मुकाबला हुआ था, जहां साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से करीबी जीत दर्ज की थी।
लेकिन फाइनल एक नया दिन है, और क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है।
फाइनल में भारत का रिकॉर्ड
भारत इससे पहले दो बार वर्ल्ड कप फाइनल खेल चुका है —
2005: ऑस्ट्रेलिया से 98 रन से हार
2017: इंग्लैंड से 9 रन के अंतर से हार
अब तीसरी बार मौका है कि भारतीय टीम अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करे।
संभावित प्लेइंग XI
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारीजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा
मौसम और रिजर्व डे
मुंबई में आज बारिश की 63% संभावना है। अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया, तो कल रिजर्व डे रखा गया है।
अगर दोनों दिन भी नतीजा नहीं निकलता, तो भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
मैच के रिजल्ट के लिए जरूरी है कि दोनों टीमों को कम से कम 20-20 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिले।
पिच रिपोर्ट
डी. वाय. पाटिल स्टेडियम की पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है।
स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है, जबकि तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मूवमेंट मिलेगी।
यहां खेले गए पिछले मैच में 339 रन का बड़ा टारगेट भी सफलतापूर्वक चेज हुआ था।
यानी फैंस को आज एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
कहां देखें मैच?
फैंस इस रोमांचक फाइनल का मजा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
साथ ही भास्कर ऐप पर मैच का LIVE अपडेट भी मिलेगा।
स्टेडियम में होगा म्यूजिकल परफॉर्मेंस
फाइनल मैच के दौरान बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करेंगी।
उनका परफॉर्मेंस दोनों पारियों के बीच होगा, जिससे माहौल और भी जोशभरा बनेगा।
ICC ने शनिवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
52 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में आज का दिन एक नया अध्याय लिखेगा।
क्या भारत अपना पहला वर्ल्ड कप जीतेगा या साउथ अफ्रीका रचेगा नया इतिहास?
हर फैन की निगाहें मुंबई के डी. वाय. पाटिल स्टेडियम पर टिकी हैं, जहां आज क्रिकेट का असली रोमांच अपने चरम पर होगा।