पंजाब। पंजाब सरकार का पिछले साल 4 मार्च को शुरू हुआ विधानसभा सत्र अब समाप्त हो गया है। इससे पहले, सरकार ने 24 और 25 फरवरी को एक विशेष सत्र बुलाया था, जिसे बाद में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
अब, पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने सत्र के समापन के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सरकार की ओर से इस सत्र की तारीखों का ऐलान किए जाने की संभावना है।
पंजाब में बजट सत्र की रूपरेखा।
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च 2024 से 15 मार्च 2024 तक निर्धारित किया गया था, जिसमें बजट 5 मार्च 2024 को पेश किया गया था। वहीं, मानसून सत्र 2 से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित किया गया था। यह सत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में निर्धारित किया गया था।
इस दौरान, फायर सेफ्टी एनओसी की वैधता को एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का निर्णय लिया गया था, और पंजाब की पहली खेल नीति को भी मंजूरी दी गई थी। हालांकि, विंटर सत्र आयोजित नहीं हुआ था। फिर, 24 और 25 फरवरी को एक विशेष सत्र बुलाया गया था, जिसे बाद में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।