03 मार्च 2025 का राशिफल , सभी राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी।

03 मार्च 2025 का राशिफल सभी राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा। आज कुछ राशियों के जातकों को फैमिली ट्रिप का प्लान बन सकता है, जबकि कुछ लोग नया कारोबार शुरू करने का विचार कर सकते हैं। धर्म डेस्क के अनुसार, आज का दिन परिवार के लिए अच्छा होगा, और कुछ जातक पत्नी और बच्चों के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। वहीं, कारोबार में भी कुछ जातकों को लाभ की संभावना है। तो आइए, जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा:

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। कुछ कार्यों को पूरा करने में थोड़ी देरी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में कुछ नया शुरू करने का विचार बन सकता है, लेकिन आपको स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope):

आज आपको थोड़ा सावधानी से चलने की जरूरत है। किसी नए कार्य की शुरुआत से पहले पूरी तरह से सोच-विचार करें। व्यापार में बड़ा जोखिम उठाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकते हैं। इस समय आप पत्नी और बच्चों के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। व्यापार और व्यवसाय में आपको लाभ की संभावना नजर आ रही है। आज आप किसी विशेष उद्देश्य से यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आपका समय घर पर सुखद रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। आपको किसी पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार और व्यवसाय में आपको दूसरों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे और किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ कठिनाईपूर्ण हो सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से उठ सकता है, जो आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापार और व्यवसाय में हानि हो सकती है। आपके सहयोगी और पार्टनर आपसे दूरी बना सकते हैं। परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आप समय का आनंद लेंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यापार में अपने साझेदारों पर पूरी तरह से भरोसा न करें, क्योंकि धोखाधड़ी की संभावना बनी रह सकती है। किसी नए काम की शुरुआत से पहले पूरी योजना बनाएं। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपको किसी बड़े कार्य का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। आप किसी जरूरी काम से बाहर यात्रा कर सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप किसी पुराने और खास मित्र से मिल सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शेयर बाजार में बड़े निवेश के योग हैं, जिससे अच्छा लाभ होने की संभावना है। व्यापार में बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट या पार्टनरशिप की शुरुआत करनी हो, तो अपने पार्टनर के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही कोई बड़ा फैसला लें। अन्यथा, नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में उधारी देना आज आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। परिवार में पत्नी के साथ मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं के कारण परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, खासकर माता-पिता के स्वास्थ्य के बारे में। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थान बदलने का विचार हो सकता है। परिवार में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको नए अवसर दिखा सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हालात सामान्य रहेंगे, लेकिन यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज यदि आप नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे आपका दिन खुशी और अच्छे माहौल में बितेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा। परिवार में मनमुटाव कम होगा और पत्नी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप कोई नया कार्य शुरू करने के लिए तैयार हो सकते हैं।