BJPCouncillor – NKN: Punjabi News Online, Today Punjab News, Today Breaking News

BJP के councillor ने ड्रग तस्करों को जमानत दिलाई, उन्हें नशे के खिलाफ बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : Neel Garg
BJP ने ड्रग नेक्सस को बढ़ावा दिया, अब तस्करों पर कार्रवाई से घबरा रही है : नील गर्ग

बीजेपी-अकाली शासन ने पंजाब को चिट्टा दिया, आप युवाओं को बेहतर भविष्य दे रही है : नील गर्ग

हरियाणा से लेकर यूपी तक, बीजेपी शासित कई राज्य ड्रग्स से जूझ रहे हैं, लेकिन युद्ध छेड़ने की हिम्मत नहीं : नील गर्ग

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने BJP द्वारा ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ मुहिम पर सवाल उठाए की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि BJP केवल प्रेस कांफ्रेंस करने वाली पार्टी बनकर रह गई है। जमीनी हकीकत के बारे में उन्हें कुछ पता ही नही है।

नील गर्ग ने BJP से पूछा कि क्या उन्हें यह नहीं पता इन 90 दिनों में आप सरकार ने 14 हजार से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है? क्या भाजपा को नहीं पता 8472 NDPS Act के तहत FIR दर्ज की गई और सैंकड़ों एनकाउंटर हुए हैं? वहीं नशा तस्करों द्वारा बनाए गए सैंकड़ों अवैध निर्माणों को भी बुलडोजर से गिराया गया है।

नील गर्ग ने कहा कि BJP को शायद यह नहीं पता कि कैसे गांवों, कस्बों और शहरों के लोग चाहे बुजुर्ग हों, महिलाएं हों, युवक हों नशे को खत्म करने के लिए आगे आ रहे हैं और यह प्रतीज्ञा कर रहे हैं कि न तो नशा करने देंगे और न ही नशा बेचने देंगे है।

उन्होंने कहा कि BJP को पता होना चाहिए कि युद्ध नशयां विरुद्ध एक जन चेतना मुहिम बन चुकी है। इससे हम आने वाली पीढ़ियों को नशों से दूर करने में कामयाब होंगे। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। 2007 से पहले किसी ने चिट्टे का नाम तक नहीं सुना था। इसके बीज भाजपा अकाली की सरकार ने ही बोए थे। उस समय आपने आवाज क्यों नहीं उठाई?

उन्होंने कहा कि BJP की आज लगभग 20 राज्यों में सरकार है। बहुत सारे बड़े राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी में नशों की काफी बड़ी खेप पकड़ी गई। भाजपा वाले यह बताएं कि किस पर आप ने एफआईआर की कौन से बड़े मगरमच्छ आपने पकड़े? क्या हरियाणा में पंजाब से कम नशा है? वहां आपने क्या कार्रवाई की है?

उन्होंने आगे सवाल किया कि BJP शासित किस राज्य ने पंजाब की तरह युद्ध नशयां विरुद्ध मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि BJP के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह जो पहले कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री थे उस समय के मंत्री ने आरोप लगाया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कभी भी नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसका मतलब यह है कि BJP में नशा तस्करों की हिमायत करने वाले नेता है। इसका जवाब आपको देना पड़ेगा।

नील गर्ग ने कहा कि आज जब पंजाब की जवानी खराब हो रही थी, तब जब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने यह निर्णय किया कि पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करना है। तो युद्ध नशयां विरुद्ध मुहिम में पूरा पंजाब आप सरकार के साथ है। लोग युद्ध नशयां विरुद्ध मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। यह मुहिम कामयाब हो रही है और काफी हद तक कामयाब हो भी चुकी है। BJP सिर्फ राजनीति के लिए इस पर सवाल उठा रही है।

उन्होने कहा कि BJP को लगता है कि नशा राजनीति का मुद्दा है। भाजपा को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह बात लिखी जाएगी कि नशे की जो बीज अकाली-भाजपा सरकार के समय में बोए गए, उसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने जड़ से उखाड़ फेंका।