coldweather – NKN: Punjabi News Online, Today Punjab News, Today Breaking News

22 राज्यों में तेज सर्दी-कोहरा, यूपी में जीरो विजिबिलिटी: 50+ ट्रेनें लेट; अगले 2 दिन में सर्दी और बढ़ेगी
देशभर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी-एमपी, राजस्थान समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेज ठंड और घना कोहरा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में ठंड और कोहरा और ज्यादा बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा खराब बने हुए हैं।

यूपी में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या समेत 27 जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई। सड़कों पर कुछ मीटर आगे भी दिखाई नहीं दे रहा। प्रयागराज, देवरिया समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं गोरखपुर समेत कई एयरपोर्ट्स पर 5 फ्लाइट्स कैंसिल हैं।

इधर, मध्य प्रदेश में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10° सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। गुरुवार को पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होते ही उत्तरी ठंडी हवाओं ने सर्दी और बढ़ा दी है। 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और 21 शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि फतेहपुर में 1.6 और नागौर में 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले दो दिन के मौसम का हाल…

27 दिसंबर: कोहरे का दायरा और फैलेगा, दिन में भी रहेगी धुंध

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ शीतलहर जारी रहेगी।

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

28 दिसंबर: ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी, रातें ज्यादा सर्द

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कोहरे के साथ ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। कोल्ड-डे जैसी स्थिति रहेगी।

कोल्ड डे एक मौसम संबंधी स्थिति है जब किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो, और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C से 6.4°C तक कम हो जाता है, जिससे बहुत ज्यादा ठंड महसूस होती है

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तेज हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं।

Punjab में शीत लहर का Yellow Alert: Faridkot Shimla से भी ज्यादा ठंडा, अगले तीन दिन और बढ़ेगी सर्दी
पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल के लिए Cold Wave का Yellow Alert जारी किया है। इसका मतलब है कि राज्य के कई इलाकों में ठंडी हवाएं और गिरता तापमान लोगों को और परेशान कर सकता है।

फरीदकोट सबसे ज्यादा ठंडा, शिमला से भी नीचे गिरा तापमान

इस समय पंजाब का सबसे ठंडा जिला फरीदकोट बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 3 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि शिमला का तापमान 7 डिग्री रहा, यानी फरीदकोट शिमला से भी ज्यादा ठंडा हो गया है।

पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत न्यूनतम तापमान में लगभग 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच चुका है, जिससे लोगों को कपकपाती ठंड महसूस हो रही है।

किन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन 7 जिलों के लिए Cold Wave Alert जारी किया है, वे हैं—

फिरोजपुर

फरीदकोट

श्री मुक्तसर साहिब

फाजिल्का

बठिंडा

मोगा

जालंधर

इन जिलों में सुबह और रात के समय तेज ठंड और कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

ठंड क्यों बढ़ी? Western Disturbance का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर पाकिस्तान की तरफ से एक Western Disturbance एक्टिव हुआ है।

यह सिस्टम पंजाब के उत्तरी इलाकों की ऊपरी हवाओं को प्रभावित कर रहा है। इसी कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और ठंडी हवाओं की वजह से night temperature तेजी से गिर रहा है।

अगले तीन दिन और कड़ाके की ठंड

अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क (dry) रहने की संभावना है।

कई इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध (fog) भी पड़ सकती है।

आने वाले 3 दिनों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री और गिर सकता है।

तीन दिन बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सर्दी का असर बना रहेगा।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

सुबह और देर रात बाहर निकलने से बचें।

बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से खास बचाव की जरूरत है।

गर्म कपड़े, जैकेट, मफलर और कैप का इस्तेमाल करें।

घर में हवा का सामना न करें, खिड़कियाँ ठीक से बंद रखें।

धुंध के समय वाहन धीरे चलाएं और हेडलाइट लो बीम पर रखें।

Punjab में सामान्य से 5 डिग्री कम तापमान, October में रिकॉर्ड तोड़ बारिश!
पंजाब में मौसम ने इन दिनों अप्रत्याशित करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हाल के दिनों में राज्य में तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल जरूर दर्ज हुआ है, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 5.1 डिग्री तक कम बना हुआ है। मौसम में आया यह बदलाव पिछले दिनों हुई व्यापक बारिश और उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का परिणाम है। आमतौर पर सितंबर और अक्टूबर में पंजाब में बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल अलग रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, जहां अक्टूबर महीने में औसतन 2.7 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार राज्य में औसतन 29.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 988 फीसदी अधिक है। बीते 24 घंटों में ही पठानकोट में 0.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिसका असर पंजाब के तापमान पर भी पड़ेगा। ऐसे में राज्य का तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना रह सकता है और ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। मोहाली का तापमान सबसे अधिक 31.8°C दर्ज किया गया, वहीं फरीदकोट में 31.2°C और पठानकोट में 30.3°C रहा। अन्य सभी शहरों का तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है, जो इस समय के औसत से काफी कम है।

आज के मौसम की बात करें तो अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली सहित अधिकतर शहरों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम में आ रहे इस बदलाव ने जहां एक ओर सर्दी की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं, वहीं अक्टूबर में रिकॉर्ड स्तर पर हुई बारिश ने किसानों और आम जनता दोनों को चौंका दिया है। मौसम से जुड़ी ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट के साथ।