KuldeepSinghDhaliwal – NKN: Punjabi News Online, Today Punjab News, Today Breaking News

अमृतसर में AAP विधायक धालीवाल ने दिखाई इंसानियत:सड़क हादसे में दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, इलाज दौरान एक युवक की मौत
अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर आज सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

इसी दौरान क्षेत्र के AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल भी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने जैसे ही हादसा देखा, तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और बिना समय गंवाए घायल युवकों को अपनी जीप में बैठाकर फतेहगढ़ चूड़ियां के अस्पताल पहुंचाया।

घटना स्थल पर आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

एक युवक की मौत, दूसरा स्थिर

उनकी तत्परता के चलते घायलों को समय पर इलाज मिल सका। विधायक ने इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि आज सुबह रास्ते में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें दो लोग बुरी तरह जख्मी थे। उन्होंने तुरंत मदद करते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

दुखद बात यह रही कि एक नौजवान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

विधायक ने युवक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “वाहेगुरु परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भट्ठल का बम धमाकों वाला बयान अति गंभीर, बताएं कौन से लोग पंजाब को आग लगाना चाहते थे: Kuldeep Dhaliwal
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के बम धमाकों संबंधी बयान को अति गंभीर बताते हुए कहा कि इसने कांग्रेस का असली किरदार पंजाबियों के सामने ला दिया है। उन्होंने मांग की कि मैडम भट्ठल बताएं कि वे कौन से लोग थे जो पंजाब को आग की भट्ठी में झोंकना चाहते थे।

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बीबी भट्ठल का यह बयान बताता है कि कांग्रेस ने पंजाब के साथ क्या धोखे किए हैं। उन्होंने कहा कि भट्ठल ने खुद माना कि कुछ अफसरों और नेताओं ने उन्हें बसों और ट्रेनों में बम धमाके करवाकर सरकार दोबारा बनाने की सलाह दी थी। धालीवाल ने कहा कि यह खुलासा साबित करता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए लोगों को मरवाने, लड़वाने और हालात खराब करने से भी गुरेज नहीं करती थी।

‘आप’ नेता ने कहा कि यह पहला ऐसा खुलासा नहीं है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कह चुके हैं कि उन्होंने नौजवानों को पुलिस के पास पेश करवाया और उन्हें मार दिया गया। इसी तरह प्रताप बाजवा भी 32 बमों की बात कर चुके हैं। धालीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे सच बाहर आ रहा है कि कांग्रेस ने पंजाब को बर्बाद करने में कितनी बड़ी भूमिका निभाई।

विधायक धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से विनती की कि इस बयान की जांच कराई जाए और पता लगाया जाए कि कौन से सियासी नेता और अफसर थे जो पंजाब को आग की भट्ठी में झोंकते थे। उन्होंने कहा कि हजारों परिवारों के सदस्य शहीद हुए, चौकों में ब्लास्ट हुए, राह जाते राही मारे गए – इन सभी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान होनी चाहिए।

धालीवाल ने समस्त पंजाबियों से अपील की कि वे भट्ठल के बयान को गंभीरता से लें और 1980 से लेकर अब तक पंजाब के साथ क्या हुआ, इस पर गहराई से सोचें। उन्होंने कहा कि “ये लोग पंजाब की बर्बादी के दलाल बने रहे, लोगों की मौत की दलाली करते रहे।”

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, भाजपा के झूठ का हुआ पर्दाफाश: Kuldeep Dhaliwal
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति मामले से जुड़े इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के एक केस में बरी किए जाने के फैसले पर ‘आप’ विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता कुलदीप धालीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

धालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की मंशा से अरविंद केजरीवाल को झूठे और बेबुनियाद मामलों में फंसाया। भाजपा को यह भ्रम था कि केजरीवाल के जेल जाने से आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है और लगातार अन्य राज्यों में भी अपना विस्तार कर रही है। अदालत के इस फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आरोप पूरी तरह निराधार थे और सच्चाई आखिरकार सामने आ ही जाती है।

कुलदीप धालीवाल ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ के दम पर सच्चाई को दबाने की कोशिश की, लेकिन न्यायालय के फैसले ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। यह फैसला भाजपा की राजनीति के मुंह पर करारा तमाचा है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जितना ज्यादा आम आदमी पार्टी को दबाने का प्रयास करेगी, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी। धालीवाल ने विश्वास जताया कि अरविंद केजरीवाल एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और जनता की राजनीति को नई दिशा देंगे।

मान सरकार की गैंगस्टरवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता: Kuldeep Singh Dhaliwal
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के एक पैलेस में सरपंच जरनैल सिंह वलटोहा की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने महज 8 दिनों के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

आप नेता प्रबवीर सिंह बराड़ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने केंद्रीय एजेंसियों और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल के जरिए सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी बिहार, पटना, नांदेड़ और रायपुर (छत्तीसगढ़) जैसे अलग-अलग इलाकों में छिपे हुए थे, जिन्हें पंजाब पुलिस ने करीब 110 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज ट्रैक कर और पुख्ता तकनीकी सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया।

धालीवाल ने जानकारी दी कि तरनतारन पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों — कुलविंदर सिंह किंदा, अरमानदीप सिंह और हरप्रीत सिंह — को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल मुहैया कराए थे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किए गए दो मुख्य आरोपियों को एक-दो दिनों के भीतर पंजाब लाया जाएगा, जिसके बाद मामले में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की हत्याएं विदेशों में बैठे ऑपरेटरों के इशारे पर करवाई जा रही हैं, जो यहां से फंडिंग और हथियारों की व्यवस्था करते हैं। धालीवाल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की धरती पर खून-खराबा करने वालों के लिए सिर्फ दो ही रास्ते हैं — जेल या फिर पुलिस की गोली।

धालीवाल ने पंजाबवासियों को भरोसा दिलाया कि मान सरकार गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया के खिलाफ निर्णायक और लंबी लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब को इन बुराइयों से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा। उन्होंने पंजाब पुलिस की बहादुरी पर गर्व जताते हुए कहा कि पुलिस ने काले दौर में भी प्रदेश की रक्षा की थी और आज भी दिन-रात मेहनत करके राज्य में अमन-शांति बनाए हुए है।

भाजपा ने अपनी गंदी राजनीति के लिए गुरुओं का अपमान किया, फर्जी वीडियो के जरिए ‘आप’ को बदनाम करने की भाजपा की साजिश बेनकाब: Kuldeep Singh Dhaliwal
फर्जी वीडियो के जरिए गुरुओं का अपमान कर रही भाजपा: कुलदीप धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा नेताओं द्वारा की गई कार्रवाई बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, संतों और पीरों की पवित्र धरती है, लेकिन भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए हमारे गुरुओं का अपमान करने से भी पीछे नहीं हट रही है। भाजपा अब उस स्तर तक गिर चुकी है, जहां वह अपनी घटिया राजनीति के लिए धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रही है।

शनिवार को आप नेता गुरप्रताप सिंह के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी का एक फर्जी वीडियो वायरल किया जाना बेहद गंभीर और चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो भाजपा नेता कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया गया था।

धालीवाल ने कहा कि जालंधर के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद जब इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई गई, तो सच्चाई सामने आ गई। जांच में साफ साबित हुआ कि आतिशी ने अपने पूरे बयान में कहीं भी गुरु साहिबान का नाम नहीं लिया था। भाजपा ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस दिल्ली से लेकर पंजाब तक पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया, वहीं दूसरी ओर भाजपा गुरुओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा की यह हरकत सिख समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कुलदीप धालीवाल ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और अकाली दल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन पार्टियों के नेताओं ने भी बिना सच्चाई जाने उसी फर्जी वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज से कोई आपत्ति है, तो वे खुलकर आलोचना करें, लेकिन राजनीति चमकाने के लिए गुरुओं को बीच में लाना और उनका अपमान करना बेहद निंदनीय है।

आप नेता ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि आज पंजाब जिन आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है, जिसने पंजाब के जायज फंड रोक रखे हैं। भाजपा फर्जी वीडियो और ओछी हरकतों के जरिए आम आदमी पार्टी को बदनाम कर पंजाब में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब की समझदार जनता भाजपा की इन साजिशों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

धालीवाल ने दुनिया भर में बसे पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा की किसी भी तरह की साजिश का शिकार न हों। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से लेकर आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता गुरुओं के चरणों में शीश झुकाता है। आम आदमी पार्टी न कभी गुरुओं के नाम पर राजनीति करती है और न ही भविष्य में करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक पंजाब, गरीब, दलित और किसान विरोधी पार्टी है और आने वाले समय में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

सुखजिंदर रंधावा का ‘पंजाब कांग्रेस एक’ का दावा खोखला, उन्होंने खुद माना कि वे वह प्रदेश अध्यक्ष भी बनना चाहते हैं और मुख्यमंत्री भी:Kuldeep Singh Dhaliwal
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयानों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस में एकता की बातें केवल जनता को गुमराह करने के लिए की जा रही हैं। हकीकत यह है कि पूरी पंजाब कांग्रेस गुटबाजी और आपसी कलह के चलते कई धड़ों में बंटी हुई है।

शुक्रवार को जारी एक बयान में धालीवाल ने कहा कि रंधावा बड़े गर्व से यह दावा कर रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में कोई फूट नहीं है और राहुल गांधी या प्रभारी भूपेश बघेल जिसे भी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाएंगे, सभी को स्वीकार होगा। लेकिन कुछ दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में यही रंधावा यह कह चुके हैं कि वह प्रदेश अध्यक्ष भी बनना चाहते हैं और मुख्यमंत्री भी।

अपनी महत्वाकांक्षाएं नहीं रोक पा रहे, एकता की बात कर रहे

धालीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा,
“जो नेता खुद अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को नहीं दबा पा रहा, वह कांग्रेस में एकता की बात किस मुंह से कर रहा है?”

उन्होंने कहा कि समस्या केवल राहुल गांधी या भूपेश बघेल के फैसले तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब कांग्रेस का हर बड़ा नेता—चाहे वह राजा वड़िंग हों, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा या राणा गुरजीत—सभी कुर्सी की राजनीति में उलझे हुए हैं।

दर्जनों गुटों में बंटी पंजाब कांग्रेस

‘आप’ नेता ने कहा कि इन सभी नेताओं के अपने-अपने गुट हैं और हर कोई खुद को मुख्यमंत्री या प्रदेश प्रधान के पद पर देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कांग्रेस दर्जनों धड़ों में बंटी हुई है और पार्टी के भीतर केवल व्यक्तिगत लड़ाइयां लड़ी जा रही हैं, जिनका जनता से कोई सरोकार नहीं है।

कांग्रेस के पतन के जिम्मेदार उसके अपने नेता

धालीवाल ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब में कांग्रेस के पतन के लिए उसके यही नेता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितना भी प्रयास कर ले, वह पंजाब में दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है।
“कांग्रेस का 50 सालों का इतिहास गवाह है कि इस पार्टी में हमेशा गुटबाजी और आपसी कलह ही हावी रही है,” उन्होंने जोड़ा।

रंधावा को खुली चुनौती

धालीवाल ने रंधावा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें वाकई पंजाब से प्यार है, तो वे खुलकर यह कहें कि पार्टी जिसे भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाएगी, वे बिना किसी शर्त के उसे स्वीकार करेंगे।

2027 में फिर बनेगी ‘आप’ सरकार

आप विधायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘आप’ सरकार ने पिछले वर्षों में ऐतिहासिक जनहितैषी काम किए हैं। उन्होंने कहा कि बचे हुए एक साल में सरकार और भी बड़े विकास कार्य करेगी।

धालीवाल ने कहा,
“2027 में कांग्रेस के ये गुट चाहे एक हों या अलग-अलग, पंजाब की जनता इन्हें पहले ही नकार चुकी है। काम के आधार पर पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।”

मनरेगा खत्म करने में अकाली दल की मिलीभगत, अकाली दल की चुप्पी BJP के साथ उनके गुप्त समझौते का पर्दाफाश करती है: कुलदीप धालीवाल
आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा की लीडरशिप वाली केंद्र सरकार और शिरोमणि अकाली दल (SAD) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे नए लाए गए जी राम जी बिल के ज़रिए गरीबों, दलितों और महिला मनरेगा मजदूरों के खिलाफ साज़िश रच रहे हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, धालीवाल ने कहा कि सुधारों के नाम पर यह नया बिल लाकर भाजपा ने गरीबों के मुंह से आखिरी निवाला भी छीन लिया है। यह बिल करोड़ों मनरेगा मजदूरों, खासकर दलितों और पिछड़े वर्गों की रोजी-रोटी पर सीधा हमला है।

धालीवाल ने दावा किया कि आप ने पंजाब विधानसभा में इस बिल का कड़ा विरोध किया है और ज़रूरत पड़ी तो सड़कों पर भी संघर्ष करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार है। हम इस गरीब विरोधी बिल को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।

अकाली दल के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए धालीवाल ने कहा कि विधानसभा में चर्चा के दौरान अकाली दल का न होना भाजपा के साथ उनके गुप्त गठबंधन को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब विधानसभा ने भाजपा के इस बिल को खारिज करने का प्रस्ताव पास किया, तो अकाली दल ने नदारद रहना चुना। यह नदारद होना भाजपा के साथ पर्दे के पीछे उनके समझौते का साफ इशारा है।

उन्होंने इशारा किया कि अकाली दल के दो विधायक पहले ही बादल गुट छोड़ चुके हैं और अब सिर्फ एक विधायक बचा है, जिसकी गैरमौजूदगी ने पार्टी के असली चेहरे को नंगा कर दिया है। धालीवाल ने आगे कहा कि अकाली दल ने चुपचाप इस गरीब विरोधी और दलित विरोधी बिल का सपोर्ट किया है।

पहले के मामलों का ज़िक्र करते हुए धालीवाल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबज़ादों के बारे में भाजपा के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि कमेटी की चुप्पी भी उनकी बढ़ती नज़दीकियों को दिखाती है। यह चुप्पी अचानक नहीं, बल्कि जानबूझकर थी।

धालीवाल ने चेतावनी दी कि मनरेगा को कमज़ोर करने से लाखों परिवार बेरोज़गार हो जाएँगे, जिसका सबसे ज़्यादा असर महिलाओं पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात करती है, जबकि हमारी बहुत सारी माताएँ और बहनें मनरेगा में काम करती हैं। उनसे काम छीनना महिलाओं की आज़ादी पर हमला है।

मनरेगा में बदलाव कर गरीबों की रोजी-रोटी छीनने की साजिश कर रही भाजपा की केंद्र सरकार: कुलदीप सिंह धालीवाल
आम आदमी पार्टी ने मनरेगा में किए गए बदलाव को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। “आप” विधायक व पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मनरेगा में बदलाव कर गरीबों की रोजी-रोटी छीनने की साजिश कर रही है। सरकार को वीबी-जी राम-जी बिल वापस लेना चाहिए और मनरेगा को वापस लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बिल के जरिए केंद्र 100 फीसद फंडिंग से पीछे हटते हुए राज्यों पर 40 फीसद का बोझ डाल दिया है। आम आदमी पार्टी मजदूरों के हक में बड़ा संघर्ष करेगी और उनका रोजगार नहीं छीनने देगी।

आम आदमी पार्टी के विधायक व पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने रविवार को प्रेस वार्ता कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे बदलावों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की नई मजदूर विरोधी नीति देश के गरीबों के मुंह से रोटी छीनने की साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘वी-बी-जी राम-जी एक्ट’ रख दिया है और इस नए नाम के तहत जो कुछ किया जा रहा है वह बेहद खतरनाक है।

उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा का 100 फीसद बजट केंद्र सरकार देती थी, लेकिन अब इसे 60-40 के अनुपात में बांट दिया गया है। अब 60 फीसद केंद्र देगा और 40 फीसद राज्यों को देना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्यों की जीएसटी पहले ही केंद्र के पास जाती है तो राज्य यह 40 फीसद हिस्सा कहां से देंगे?

विधायक धालीवाल ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि नई नीति के तहत बिजाई और कटाई के कृषि सीजन में मनरेगा का काम नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पूछा कि जिन गरीब मजदूरों के पास एक कनाल जमीन भी नहीं है, जिन्होंने दो मरले गेहूं भी नहीं बोई, वे इन दो महीनों में रोटी कहां से खाएंगे? पहले 100 दिन काम की गारंटी थी और मजदूर अपनी मर्जी से जब चाहे काम कर सकता था, लेकिन अब यह गारंटी भी खत्म हो रही है।

धालीवाल ने कहा कि भाजपा पिछले 14 सालों से इस देश के धनाढ्य लोगों के हक में काम कर रही है और गरीबों का गला घोंट रही है। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ में अजनाला सहित कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ, केंद्र ने 1600 करोड़ की घोषणा की लेकिन एक नया पैसा भी नहीं दिया। ग्रामीण विकास के फंड भी रोके जा रहे हैं।

आप नेता ने स्पष्ट किया कि मनरेगा कोई खैरात नहीं है, यह राज्यों की जीएसटी से ही आने वाला फंड है जो अब रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नई नीति ग्राम पंचायतों, ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों के अधिकारों पर भी बड़ा झटका है। पहले इनके माध्यम से गांवों में विकास के कई काम मनरेगा से होते थे, अब वह रास्ता भी बंद हो रहा है।

धालीवाल ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि ‘वीबी-जी राम-जी एक्ट’ को वापस लिया जाए और 2005 में बना मूल मनरेगा कानून हू-ब-हू लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये बदलाव वापस नहीं लिए गए तो आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ बड़ा संघर्ष करेगी।अंत में विधायक धालीवाल ने पंजाब के मजदूरों और गरीब जनता को विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी उनके हितों के लिए देश और पंजाब दोनों में लड़ाई लड़ेगी और किसी भी हालत में गरीबों का रोजगार नहीं छीनने देगी।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने 3 ऐतिहासिक शहरों को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का किया धन्यवाद
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा तीन ऐतिहासिक व धार्मिक शहरों अमृतसर (वाल्ड सिटी), श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवंत मान ने सिख कौम से किया अपना वादा पूरा करके दिखाया है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने विपक्षी दलों, खासकर अकाली दल पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि पंजाब में कई मुख्यमंत्री आए जो खुद को पंथक कहलाते थे और पंथ की राजनीति करते थे। उन्होंने कहा कि वो नेता अपने लिए तो ‘फख्र-ए-कौम’ जैसे अवार्ड ढूंढते रहे, लेकिन गुरुओं की चरण छुई इन पवित्र धरतियों को कभी भी अधिकारिक तौर पर पवित्र शहर का दर्जा नहीं दे सके। धालीवाल ने याद दिलाया कि विरोधी पार्टियों के हर चुनावी घोषणापत्र में यह वादा होता था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे इसे भूल जाते थे।

धालीवाल ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर हुए पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान जो वादा किया था, आज उसका नोटिफिकेशन जारी करके उसे अमली जामा पहना दिया है। उन्होंने कहा कि ये तीनों शहर सिख धर्म के तख्त साहिबान से संबंधित हैं और पंजाब की धरती पर स्थित हैं, इसलिए इनका सम्मान बहाल करना हर पंजाबी का सपना था।

अपने बयान के अंत में कुलदीप सिंह धालीवाल ने देश-विदेश में बसी समूची सिख संगत और पंजाबियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने सच्ची नीयत से काम करते हुए अमृतसर, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को वो मान-सम्मान दिया है जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से दुनियाभर के सिखों में खुशी की लहर है।

भाजपा के ‘कांग्रेसी विंग’ का पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब, गंग नहर के जश्न पर Dhaliwal का हमला
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी पर तीखे राजनीतिक हमले किए हैं।

धालीवाल ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी, जो अब ‘भाजपा का कांग्रेसी विंग’ हैं, का चेहरा एक-एक करके बेनकाब हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस विंग का भाजपा की ओर झुकाव होना स्वाभाविक है क्योंकि दोनों की पंजाब के प्रति नफरत वाली मानसिकता और सोच एक-दूसरे से पूरी तरह मेल खाती है।

‘आप’ नेता ने कहा कि भाजपा के इसी कांग्रेसी विंग के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज गंग नहर के 100 साल पूरे होने पर जश्न मनाने का कार्यक्रम बनाया था, जहां भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी बढ़-चढ़कर पहुंच रहे थे। धालीवाल ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए कहा कि गंग नहर का इतिहास जग-जाहिर है। यह नहर उस समय के बीकानेर के राजा गंगा सिंह को देश की पीठ में छुरा मारने और अंग्रेजों की चापलूसी करने के बदले इनाम के तौर पर दी गई थी। अंग्रेजों ने पंजाब के फिरोजपुर के पास सतलुज दरिया में से यह नहर निकालकर राजस्थान को तोहफे में दी थी, जो पंजाब के हकों पर सरेआम डाका था।

धालीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा का यह कांग्रेसी विंग कई दशकों से पंजाब और पंजाबियों के हकों पर डाका मारने का काम करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज 5 दिसंबर को, जब 1925 में शुरू हुई इस नहर को 100 साल पूरे हुए हैं, तो इस लूट का जश्न मनाकर इन्होंने पंजाबियों के पुराने जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़कने का घिनौना काम किया है। यह साबित करता है कि इन नेताओं के दिल में पंजाब के लिए कोई दर्द नहीं है।

कुलदीप धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करते हुए कहा कि एक तरफ पंजाब का बेटा और हकों का रखवाला भगवंत मान एसवाईएल और बीबीएमबी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से सीधी टक्कर ले रहा है और सुप्रीम कोर्ट में पंजाब का पक्ष मजबूती से रख रहा है। दूसरी तरफ, भाजपा का यह कांग्रेसी विंग पंजाब के साथ हुए धक्के और पानियों की लूट का जश्न मना रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेंगे।