PMModi – NKN: Punjabi News Online, Today Punjab News, Today Breaking News

पीएम की सलाह आर्थिक इमरजेंसी की आहट?- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री की ओर से देशवासियों को पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल का कम इस्तेमाल करने और सोने समेत अन्य कीमतीे चीजें खरीदने में कटौती करने की सलाह देने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने सवाल किया है कि कहीं देश भारी आर्थिक संकट में तो नहीं फंस गया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम ने देश के सभी नागरिकों को खाने-पीने, घूमने- फिरने और विदेश यात्राओं में कटौती करने की सलाह दी है। साथ ही, सोना और अन्य कीमती चीज़ें खरीदने में भी कटौती करने की सलाह दी है। उन्होंने पूछा है कि क्या यह देश में आर्थिक इमरजेंसी की आहट है? क्या देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया है? ऐसा तो देश में पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए। आखिर देश की असली आर्थिक हालत क्या है?

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी स्वदेशी अपनाने और विदेशी चीजें कम से कम खरीदने की सलाह पर प्रधामंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शब्दों के उस्ताद हैं, लेकिन उनको देश के सामने सच बोलना चाहिए। यह सर्वविदित है कि मौजूदा समय में भारत की डोर व्हाइट हाउस के हाथों में है, क्योंकि हर फैसला व्हाइट हाउस की सहमति से ही लिया जा रहा है। भारत-पाकिस्तान युद्ध जैसे मुद्दों में भी सीज फायर की घोषणा अमेरिकी अधिकारियों की ओर से की गई थी, जो देश की संप्रभुता पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही देश के शासक विश्व गुरु होने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि वे विश्व चेला बनने की ओर बढ़ रहे हैं क्योंकि व्हाइट हाउस के आदेशों का आंख मूंदकर पालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन रक्षा क्षेत्र तक में एफडीआई जैसे उनके कदमों ने देश को बर्बाद कर दिया है। भगवंत मान ने आगाह किया कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय कृषि को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है।

देश के युवाओं को पेपर लीक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़नी होगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षा का पेपर लीक होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर साल 7 करोड़ युवा इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेजों में दाखिले और सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएँ देते हैं। लेकिन राजनीतिक संरक्षण में चल रहे पेपर लीक गिरोह इन युवाओं का भरोसा और हौसला तोड़ रहे हैं। पेपर लीक में शामिल माफिया और उन्हें संरक्षण देने वाले नेता देश के दुश्मन हैं। ये लोग देश की नींव को खोखला कर रहे हैं। सरकारें इस अपराध की साझेदार बन चुकी हैं। इसके खिलाफ युवाओं को देशभर में एक निर्णायक लड़ाई छेड़नी होगी।

‘एक साल तक सोना न खरीदें’ PM मोदी की बड़ी अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में हैदराबाद में एक रैली के दौरान देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीद से बचने की अपील किए जाने के बाद देशभर की ज्वेलरी इंडस्ट्री में चर्चा और चिंता का माहौल बन गया है। PM मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति, विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव और वैश्विक संकटों को ध्यान में रखते हुए लोगों से सोने की खरीद कम करने और “मेड इन इंडिया” उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की थी।

इस बयान के बाद दिल्ली और देशभर के व्यापारियों एवं उद्यमियों के संगठन ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (CTI) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद ज्वेलरी और सोने के कारोबार से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अपीलों से ग्राहकों में असमंजस और डर का माहौल बन सकता है, जिसका सीधा असर सोने की बिक्री पर पड़ सकता है।

CTI के अनुसार चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर साल करीब 700 से 800 टन सोने की खपत होती है। यदि लोग प्रधानमंत्री की अपील को बड़े स्तर पर मानते हैं तो देश में सोने की मांग 800 टन से घटकर लगभग 500 टन तक आ सकती है। व्यापारियों का मानना है कि इससे ज्वेलरी बाजार में बड़ी मंदी आ सकती है।

ज्वेलर्स ने खास तौर पर चिंता जताई है कि यह अपील ऐसे समय पर आई है जब देश में शादी-विवाह का सीजन चरम पर है। भारत में शादी समारोहों के दौरान सोने की खरीद को पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में यदि ग्राहक सोने की खरीद से पीछे हटते हैं तो इसका बड़ा असर छोटे ज्वेलर्स से लेकर बड़ी ज्वेलरी कंपनियों तक सभी पर पड़ सकता है।

CTI ने यह भी कहा कि इस अपील का असर सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। निवेशकों की चिंता के कारण ज्वेलरी सेक्टर के स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

व्यापारिक संगठनों का कहना है कि ज्वेलरी इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा है, जिससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। इसलिए उद्योग को मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित नीतियां और स्पष्ट संदेश बेहद जरूरी हैं। अब ज्वेलरी कारोबार से जुड़े व्यापारी नई रणनीतियों और ग्राहकों को आकर्षित करने के नए तरीकों पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं।

एनर्जी लॉकडाउन : पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी की अपील, कारपूलिंग और वर्क फ्रॉम होम अपनाने को कहा
पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचत और आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए “कोविड काल जैसी सावधानियां” अपनाने की अपील की है। हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से कारपूलिंग, वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने की बात कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में जारी संघर्ष और सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के कारण महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उनके मुताबिक देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन की खपत कम करके और संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करके देश की मदद करे।

उन्होंने लोगों से जहां संभव हो मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की। यदि निजी वाहन का उपयोग जरूरी हो तो कारपूलिंग को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई। इसके अलावा रेल मार्ग के जरिए माल ढुलाई बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की भी अपील की गई।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड के दौरान अपनाए गए कई तरीके आज भी देशहित में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। उनके मुताबिक वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग्स के जरिए ईंधन की खपत कम की जा सकती है, जिससे आर्थिक दबाव घटाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने विदेश यात्राओं से बचने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि गैर-जरूरी विदेश दौरे, विदेशी छुट्टियां और विदेशों में होने वाले कार्यक्रमों को कम किया जाना चाहिए ताकि देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव न बढ़े। उन्होंने लोगों से देश के भीतर ही पर्यटन और कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीद से बचने की भी बात कही। प्रधानमंत्री ने लोगों से “मेड इन इंडिया” और स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले जूते, बैग और अन्य सामान देश में बने उत्पादों में से खरीदने की अपील की।

खाने वाले तेल की खपत कम करने पर भी प्रधानमंत्री ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ देश की आर्थिक स्थिति को फायदा होगा, बल्कि लोगों की व्यक्तिगत सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने रासायनिक खादों का इस्तेमाल 50 फीसदी कम करने और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने की अपील की।

दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने ईंधन बचत और राशनिंग जैसी अपीलों को “लापरवाह” बताया। उनका कहना है कि चुनावों और राजनीतिक फायदे को प्राथमिकता देने के कारण देश आर्थिक चुनौतियों की ओर बढ़ रहा है।

PM मोदी का आज रात राष्ट्र के नाम संबोधन, महिला आरक्षण बिल पर रख सकते हैं बात
PM नरेंद्र मोदी आज शनिवार रात एक बार फिर राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे. उनका संबोधन रात 8.30 बजे होगा. माना जा रहा है कि पीएम मोदी महिला आरक्षण बिल पर बोल सकते हैं और वह विपक्ष की ओर से सहयोग नहीं किए जाने को लेकर उस पर निशाना साध सकते हैं. इससे पहले 2 दिन चली बहस के बाद विपक्ष की ओर से विरोध में वोट डालने की वजह कल शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाया था.

महिला आरक्षण को साल 2029 से लागू कराने और लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर लंबी बहस के बाद वोटिंग के दौरान लोकसभा में खारिज होने के अगले दिन आज शनिवार को जमकर बयानबाजी का दौर रहा. विपक्ष ने इसे केंद्र सरकार की साजिश करार दिया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

पक्ष-विपक्ष में बिल को लेकर घमासान

बीजेपी ने विधेयक के खारिज होने को ‘काला दिन’ बताया और कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों पर महिलाओं के साथ ‘विश्वासघात’ का आरोप लगाया. जबकि कांग्रेस और उसके कई सहयोगियों ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को देश में तुरंत लागू किया जाना चाहिए और सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष को पूरे देश की महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने अपनी ‘विश्वसनीयता हमेशा के लिए खो दी है.’ उन्होंने कहा, “उन्हें देश की महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा. कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर एक काला दाग की तरह है, जिसे वे कभी मिटा नहीं पाएंगे. यह विधेयक महिलाओं को ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व देने के बारे में था और इसमें किसी को कैसे आपत्ति हो सकती थी?”

महिला सशक्तिकरण को कमजोर कियाः शोभा

दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष के कदम ने महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व दोनों को कमजोर किया है. उन्होंने कहा, “उन्होंने अपने फैसले से दक्षिण भारत को भी नुकसान पहुंचाया, जहां सीटों में 50 फीसदी से अधिक वृद्धि हो रही थी. महिलाओं को आरक्षण मिलने जा रहा था, लेकिन उन्हें इस सुनहरे अवसर से वंचित कर दिया गया. यह सब राहुल गांधी की अगुवाई में हुआ है.”

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर महिलाओं को धोखा देने और अपने पिछले रुख से पीछे हटने का आरोप लगाया. वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने भी सरकार पर आरोप लगाया कि वह पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के मकसद इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है और इसके क्रियान्वयन में देरी कर रही है.

संघीय ढांचे को बदलने की साजिश को मिली मातः प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि यह विधेयक संघीय ढांचे को बदलने का षड्यंत्र था, इसका गिरना संविधान और विपक्षी एकजुटता की ऐतिहासिक जीत है. उन्होंने कहा कि सरकार 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा की वर्तमान 543 सीट के आधार पर तत्काल प्रभाव से इसे लागू कर सकती है, यदि वह ऐसा करती है तो पूरा विपक्ष इसका समर्थन करेगा. उन्होंने कहा कि कल जो हुआ, वह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ी जीत है, विपक्षी एकता के जरिए संघीय ढांचे को बदलने की साजिश को हराया गया.

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसे परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति है. उन्होंने कहा, “हम महिला आरक्षण का पूरी तरह समर्थन करते हैं और हम शुक्रवार को ही विधेयक पारित करा देते. हमारी आपत्ति महिला आरक्षण पर नहीं, बल्कि इसे परिसीमन से जोड़ने पर थी.”

समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने विधायी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह ऐतिहासिक विधेयक 2023 में ही पारित हो चुका था. फिर इसमें संशोधन लाने की क्या जरूरत थी? जब आपके पास दो-तिहाई बहुमत ही नहीं था, तो इसे लाने का क्या मतलब था? इससे साफ है कि इसके पीछे राजनीतिक मकसद था.”

जंगी तनाव के बीच PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा
भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और जंग जैसे हालात को देखते हुए आज शाम 7 बजे एक अहम उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में देश की सुरक्षा, बिजली सप्लाई, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और युद्ध के संभावित असर पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस मीटिंग में विदेश मंत्री S. Jaishankar, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, गृह मंत्री Amit Shah और वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman समेत कई वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे। इस उच्च-स्तरीय बैठक में देश के अहम क्षेत्रों पर युद्ध के प्रभाव का आकलन किया जाएगा।

खास तौर पर यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा कि युद्ध की स्थिति के बावजूद देशभर में बिजली सप्लाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य जरूरी सामानों की उपलब्धता की भी समीक्षा की जाएगी।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और इस मुश्किल समय में एकजुट होकर काम करें। पश्चिम एशिया के हालातों के कारण देश के कई महत्वपूर्ण सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए सरकार पूरी तरह सतर्क है।

गौरतलब है कि इससे पहले 22 मार्च को भी Cabinet Committee on Security की बैठक हुई थी और कुछ ही दिनों बाद फिर से यह बैठक बुलाई गई है। यह समिति देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर बड़े फैसले लेने वाली सबसे अहम संस्था है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री Narendra Modi करते हैं।

PM मोदी मेरठ Metro-Rapid रेल का करेंगे उद्घाटन: बच्चों और मजदूरों संग करेंगे सफर, 160Km की रफ्तार से दौड़ेगी Namo Bharat Train
देश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi मेरठ में देश की पहली हाईस्पीड नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि उद्घाटन के बाद पीएम स्कूली बच्चों और मजदूरों के साथ रैपिड रेल में सफर करेंगे, जिससे यह संदेश जाएगा कि यह परियोजना आम जनता के लिए समर्पित है। कार्यक्रम के तहत वह मोहिउद्दीनपुर में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पहले ही मेरठ पहुंच चुके हैं और तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

160 Kmph की रफ्तार, सफर होगा सुपरफास्ट

नमो भारत रैपिड रेल मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक चलेगी और कुल 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस 82.15 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं:

दिल्ली से मेरठ की दूरी अब सिर्फ 55 मिनट

2 स्टेशन अंडरग्राउंड, बाकी एलिवेटेड

हाईटेक सुरक्षा सिस्टम

आरामदायक और वातानुकूलित कोच

आधुनिक टिकटिंग और डिजिटल सुविधाएं

यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए समय और सुविधा दोनों के लिहाज से बड़ी राहत साबित होगी।

20 फरवरी को National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) ने बेगमपुल से सराय काले खां के बीच सफल ट्रायल रन किया था। इस दौरान ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली और मेरठ साउथ से सराय काले खां तक 48 मिनट में पहुंची, जबकि वापसी का सफर मात्र 39 मिनट में पूरा हुआ। ट्रायल की सफलता के बाद उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई थीं।

विकास, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई गति

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हाईस्पीड कॉरिडोर केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास का इंजन साबित होगा। इससे मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच औद्योगिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और शहरीकरण को नई दिशा मिलेगी।

नमो भारत रैपिड रेल के साथ अब मेरठ और दिल्ली के बीच दूरी कम नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार ज्यादा मायने रखेगी।

PM मोदी का पंजाब दौरा, CM मान ने की आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरे का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के मद्देनजर बीजेपी नेता इसकी तैयारी में जुटे हैं. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी (रविवार) को जालंधर आएंगे.

सीएम मान की मांग?

पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले उन्होंने कल (28 जनवरी) एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की थी. उन्होंने कहा पीएम मोदी 1 फरवरी को जालंधर आ रहे हैं और वे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे. प्रधानमंत्री से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग की है. पंजाब के लोग इसके लिए उनका आभारी रहेंगे.

पीएम मोदी का पंजाब दौरा

प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे के बीच डेरा सचखंड बल्लान पहुंचेंगे और डेरा बल्लान के संत निरंजन दास से मिलेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा श्री गुरु रविदास की 649वीं जयंती को समर्पित होगा. इस दौरे का जिक्र करते हुए सीएम मान ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की है.

गौरतलब है कि डेरा सतखंड बल्लान को पंजाब के दोआबा इलाके के बड़े धार्मिक डेरों में से एक माना जाता है. यह डेरा जालंधर से करीब 13 किलोमीटर दूर बल्लान गांव में है. डेरा सचखंड बल्लान के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है.

Donald Trump बोले- Modi बहुत अच्छे व्यक्ति… लेकिन साथ ही दे दी टैरिफ वाली चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ताजा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर नई दिल्ली ने रूसी तेल का आयात जारी रखा तो वाशिंगटन उस पर टैरिफ बढ़ा देगा. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत अच्छा व्यक्ति बताते हुए दावा किया कि “वह जानते थे कि मैं खुश नहीं था” और नई दिल्ली “मुझे खुश करना” चाहती थी.  ट्रंप ने रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अगर भारत रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करता है तो हम उस पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं.”

अमेरिका के कमांडर-इन-चीफ ने दावा किया कि भारत ने रूस से अपनी तेल खरीद काफी कम कर दी है. ट्रंप ने यहां कहा, “मूल रूप से वे मुझे खुश करना चाहते थे… पीएम मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं. वह अच्छे आदमी हैं. उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं. मुझे खुश करना जरूरी है. वे व्यापार करते हैं और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं.”

ट्रंप की चेतावनी की टाइमिंग

ट्रंप की नई चेतावनी रूस के साथ नई दिल्ली के ऊर्जा व्यापार को लेकर वाशिंगटन में बढ़ती जांच के बीच आई है. भारत ने लगातार अपनी घरेलू ऊर्जा जरूरतों के लिए आवश्यक तेल खरीद का बचाव किया है. यह टिप्पणी ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के कुछ ही सप्ताह बाद आई है, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने टैरिफ से संबंधित तनाव के बावजूद द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में गति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया था.

यह कॉल लंबे समय से चले आ रहे व्यापार तनाव को हल करने के उद्देश्य से भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों के बीच वार्ता के एक नए दौर की शुरुआत के साथ मेल खाती है. पिछले साल की शुरुआत में बातचीत शुरू हुई लेकिन अमेरिका द्वारा भारतीय आयात पर टैरिफ लगाए जाने के बाद इसमें व्यवधान आया. अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.

हाल ही में, भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी लंबे समय तक व्यापार समझौते पर बातचीत के बीच पीएम मोदी के लिए ट्रंप की प्रशंसा का हवाला दिया था. एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने भारत को “एक अद्भुत देश” बताया और कहा कि अमेरिका को मोदी के रूप में “एक महान मित्र” मिला है.”

PM नरेन्‍द्र मोदी बोले – “मुझे खुशी है कि काशी बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए तैयार हो रही है”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

नरेंद्र मोदी ने हर हर महादेव से अपने भाषण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर, गिरीश यादव, वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, वॉलीबॉल एसोसिएशन के अधिकारीगण, देशभर से आए सभी खिलाड़ी काशी के मेरे परिवारजनों को नमस्कार किया।

मोदी ने काशी सांसद के नाते सभी का स्वागत किया

मोदी ने कहा कि आज काशी सांसद के नाते आप सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज से काशी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हो रहा है। आप सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत के बाद इस टूर्नामेंट तक पहुंचे हैं। आपने जो मेहनत की है, आने वाले दिनों में काशी के मैदान पर उसकी परीक्षा होगी। वैसे मुझे बताया गया है कि देश के 28 राज्यों की टीमें यहां जुटी हैं। आप सब एक भारत श्रेष्ठ भारत की बहुत सुंदर तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। मैं चैंपियनशिप में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

बनारसी कहावत का जिक्र

साथियों हमारे यहां बनारसी में कहा जाता है… बनारस के जानल चाहत होवे तो बनारस आवै का पड़ी, तो आप लोग बनारस आ गए हैं और बनारस जान भी जाएंगे। हमारा बनारस खेल प्रेमियों का शहर है। कुश्ती, कुश्ती के अखाड़े, मुक्केबाजी, कबड्डी ऐसे कई खेले यहां बहुत मशहूर हैं। बनारस में कई खेलों के नेशनल खिलाड़ी दिए हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, यूपी कॉलेज, काशी विद्यापीठ शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ी, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छाए रहते हैं और काशी तो हजारों वर्षों से उन सबका सत्कार करती आई है, जो ज्ञान और कला के लिए यहां जाते हैं, इसलिए मुझे विश्वास है कि नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दौरान बनारस का जोश हाई रहेगा। आप सभी खिलाड़ियों के लिए उत्साह बढ़ाने वाले दर्शक मिलेंगे और काशी की आतिथ्य परंपरा को जीने का अवसर भी मिलेगा।

वॉलीबॉल के हर खिलाड़ी का मंत्र होता है, टीम फर्स्ट

आगे मोदी ने कहा कि साथियों वॉलीबॉल एक साधारण स्पोर्ट्स नहीं है। नेट के इस पार और उस पार दोनों तरफ यह संतुलन का खेल हैं। यह सहयोग का खेल और इस खेल में संकल्प शक्ति भी दिखती है, यानी बाल को हर कीमत पर ऊपर ही उठाना है। वॉलीबॉल हमें टीम स्पिरिट से जोड़ती है। वॉलीबॉल के हर खिलाड़ी का मंत्र होता है, टीम फर्स्ट, भले ही हर कोई अलग-अलग स्किल का हो, लेकिन सभी प्लेयर्स अपनी टीम की जीत के लिए खेलते हैं।

वॉलीबॉल हमें कोऑर्डिनेशन सिखाती है- मोदी

मैं तो भारत की डेवलपमेंट स्टोरी और वॉलीबॉल टीम में बहुत से बातें कॉमन देखता हूं। वॉलीबॉल हमें सिखाती है कि कोई भी जीत अकेले नहीं होती है। हमारी जीत, हमारा कोऑर्डिनेशन और हमारा विश्वास, हमारी टीम की तत्परता पर निर्भर होती है। हर किसी की अपनी भूमिका है और अपनी जिम्मेदारी है। हम तभी सफल होते हैं, जब हर कोई अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाता है। हमारा देश भी इसी तरह आगे बढ़ रहा है।

डिजिटल पेमेंट और विकसित भारत का जिक्र

मोदी ने कहा कि स्वच्छता से डिजिटल पेमेंट तक और एक पेड़ मां के नाम से लेकर विकसित भारत के अभियान तक हम इसलिए प्रगति कर रहे हैं, क्योंकि सभी, हरेक वर्ग, हरेक प्रांत इंडिया फर्स्ट की भावना से देश के लिए काम कर रहा है।

Gen Z को तिरंगा फहराते देख खुशी होती है- मोदी

साथियों आजकल दुनिया में भारत की ग्रोथ की, हमारी इकोनॉमी की भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है, लेकिन जब देश विकास करता है, तो प्रगति सिर्फ आर्थिक मोर्चे तक सीमित नहीं रहती है, ये आत्मविश्वास खेल के मैदान पर दिखता है, यही हम बीते कुछ सालों में हर स्पोर्ट्स में देख रहे हैं। साल 2014 के बाद से हरेक खेल में भारत का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। हमें बहुत गर्व होता है, जब जेन-जी (Gen Z) को खेल के मैदान पर तिरंगा फहराते देखते हैं।

पहले खिलाड़ी स्पोर्ट्स को करियर के रूप में नहीं अपनाते थे-पीएम

पीएम ने कहा कि साथियों एक समय था कि जब खेलों के लेकर सरकार और समाज दोनों में उदासीनता का भाव था, इसलिए खिलाड़ियों में अपने भविष्य को लेकर आशंका रहती थी। बहुत कम युवा स्पोर्ट्स को करियर के रूप में अपनाते थे, लेकिन बीत दिनों सरकार और समाज दोनों की सोच में बदलाव दिख रहा है। सरकार ने स्पोर्ट्स का बजट काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

Vande Mataram: PM Modi के संबोधन की बड़ी बातें— “लाखों लोगों ने Vande Mataram का नारा लगाया, तभी हम आज यहां हैं”
संसद में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर मंगलवार को एक खास चर्चा हुई। इस चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन से की। उन्होंने वंदे मातरम् के इतिहास, आज़ादी के आंदोलन में उसकी भूमिका, महिलाओं और युवाओं के योगदान, अंग्रेजों की नीतियों, और कांग्रेस के रुख पर विस्तार से बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि ऐसा मंत्र है जिसने देश को आज़ादी दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज सांसदों और देश के लिए यह मौका है कि हम उस गीत का ऋण स्वीकार करें जिसने आज़ादी की राह तैयार की।

वंदे मातरम् की 150 साल की यात्रा: पीएम मोदी ने क्या कहा

1. 150 साल की यात्रा—गुलामी, आपातकाल और आज़ादी का संघर्ष

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् की यात्रा आसान नहीं रही।

जब इसके 50 साल हुए, देश पर गुलामी की जंजीरें थीं।

जब 100 साल हुए, देश में Emergency लगी थी और लोकतंत्र दबा हुआ था।

और जब 150 साल का ये खास मौका आया, तब हम आज़ाद भारत में इसे गर्व से मना रहे हैं।

पीएम के अनुसार, यह सिर्फ इतिहास को याद करने नहीं, बल्कि उस प्रेरणा को फिर से महसूस करने का समय है जिसने आज़ादी की लड़ाई को ऊर्जा दी।

2. वंदे मातरम्—आज़ादी की असली ताकत

पीएम मोदी बोले—

“लाखों लोगों ने वंदे मातरम् का नारा लगाकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी। उसी का परिणाम है कि हम आज संसद में बैठे हैं.”

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा किसी पार्टी का नहीं, पूरे देश का है। वंदे मातरम् ने लोगों को एकजुट किया और अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा होने की शक्ति दी।

3. बंगाल विभाजन और वंदे मातरम् का दमदार विरोध

1905 में अंग्रेजों ने Bengal Partition किया। इसे तोड़ने की कोशिश में अंग्रेजों को लगा कि भारत कमजोर पड़ जाएगा।

लेकिन उल्टा हुआ—

वंदे मातरम् हर गली–गली में गूंजने लगा।

यह विभाजन के खिलाफ आंदोलन का सबसे बड़ा हथियार बन गया।

अंग्रेजों के लिए ये नारा सबसे बड़ी चुनौती बन गया।

पीएम ने कहा कि अंग्रेज समझ चुके थे कि भारत में “Divide and Rule” (बांटो और राज करो) के बिना राज करना मुश्किल है, और उसकी शुरुआत बंगाल से की गई थी।

4. महिलाओं और बच्चों का संघर्ष—बारिसाल का बड़ा आंदोलन

पीएम मोदी ने बारिसाल (अब बांग्लादेश) का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् पर पाबंदी के खिलाफ सबसे ज्यादा जुर्माने वहीं लगे।

कुछ मुख्य बातें—

महिलाओं ने बड़ी संख्या में वंदे मातरम् के समर्थन में आंदोलन किया।

सरोजिनी बोस ने प्रतिज्ञा ली कि जब तक प्रतिबंध नहीं हटेगा, वह चूड़ियाँ नहीं पहनेंगी।

बच्चों तक को ‘प्रभात फेरियां’ निकालने पर कोड़े मारे जाते थे।

यह बताता है कि वंदे मातरम् हर उम्र और वर्ग की आवाज था।

5. विदेश में भी गूंजा वंदे मातरम्

अंग्रेजों ने अखबारों पर रोक लगाई तो मैडम भीकाजी कामा ने पेरिस से एक अखबार निकाला।

उसका नाम था—Vande Mataram।

1907 में O. चिदंबरम पिल्लै ने स्वदेशी जहाज बनाया और उस पर भी “Vande Mataram” लिखा था।

राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती ने इसका तमिल अनुवाद किया।

यह दिखाता है कि वंदे मातरम् सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी आज़ादी की आवाज बन चुका था।

6. वंदे मातरम्—आज भी Inspiration for Atmanirbhar Bharat

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् आज भी हमें प्रेरित करता है—

स्वदेशी को बढ़ावा देने में

आत्मनिर्भर भारत बनाने में

और चुनौतियों का मुकाबला करने में

पीएम ने कहा कि समय बदल गया, लेकिन गांधी जी की स्वदेशी की भावना और वंदे मातरम् की शक्ति आज भी उतनी ही मजबूत है।

7. कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् की उपेक्षा का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा—

1937 में मोहम्मद अली जिन्ना ने वंदे मातरम् के खिलाफ नारा लगाया।

इसके 5 दिन बाद जवाहरलाल नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को चिट्ठी लिखकर जिन्ना की बात से सहमति जताई।

कांग्रेस ने 26 अक्टूबर 1937 की बैठक में वंदे मातरम् के उपयोग पर समझौता कर लिया।

पीएम ने कहा कि यह मुस्लिम लीग के आगे झुकने जैसा फैसला था।

उन्होंने दावा किया कि इस निर्णय से पूरे देश में विरोध हुआ और लोग वंदे मातरम् के समर्थन में प्रभात फेरियाँ निकालने लगे।

8. आज का संदेश—वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं

पीएम मोदी ने अंत में कहा कि—

वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, Inspiration है।

देश की एकता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है।

लाखों लोगों ने इस नारे के साथ आज़ादी की लड़ाई में योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि 150वें वर्ष पर हम सबका मंत्र होना चाहिए—

“वंदे मातरम् हमें जोड़ता है, हमें मजबूत बनाता है।”