WeatherAlertPunjab – NKN: Punjabi News Online, Today Punjab News, Today Breaking News

Punjab में अगले दो दिन तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट
पंजाब में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने रविवार और सोमवार को पंजाब में आंधी तूफान के बीच वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

कई जगहों पर वर्षा के बीच ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि 30 मार्च को हवा की गति बढ़कर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और इस दौरान सामान्य से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। हालांकि, 31 मार्च और एक अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मौसम सामान्य बना रहेगा। इससे पहले शनिवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा।

पटियाला और बठिंडा में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, फिरोजपुर और फाजिल्का में तापमान 32 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी; धूल भरी आंधी की आशंका
पंजाब का मौसम शनिवार से एक बार फिर से बदलने की संभावना है। मौसम को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है जोकि शनिवार से सोमवार तक जारी रहेगा। इस बीच धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

इससे पहले वीरवार भी मौसम का येलो अलर्ट रहा। पंजाब के कुछ हिस्सों में धूप निकली, धूप के साथ-साथ बादल में बने। जिला पटियाला में दिन का तापमान सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसके बाद फरीदकोट का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, मोहाली और रूपनगर का तापमान क्रमश 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चौबीस घटे में राज्य का औसतन ताममान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार 28 मार्च से 30 मार्च तक दोबारा मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज चमक के साथ छींटे पड़ने, 30-40 किमी गति के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पंजाब में अचानक मौसम बदला, अमृतसर में बारिश:तेज ठंडी हवाएं चलीं; तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक
पंजाब में मार्च की शुरुआत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अमृतसर में आज तड़के करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इससे शहर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिली है। बारिश के बाद शहर में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। भाखड़ा डैम इलाके में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अमृतसर में सुबह-सुबह बारिश हुई।

14 मार्च से इस तरह बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 14 से 16 मार्च के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 17 मार्च को मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है।

14 मार्च को मुख्य रूप से पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि 15 मार्च को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), पटियाला और रूपनगर में बारिश की संभावना जताई गई है।

अमृतसर में बारिश के बाद तेज हवाएं चली।

किसानों के लिए सलाह बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे गेहूं (दाना भरने की अवस्था), सरसों, गोभी सरसों और आलू की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे।

कल के बाद तापमान गिरेगा

मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 14, 15 और 16 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग (IMD) ने पांच जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आज आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है।

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी; पढ़ें अगले 24 घंटे का अनुमान
मार्च के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आमतौर पर मार्च के शुरुआती दिनों में हल्की ठंडक और सुहावना वातावरण रहता है, लेकिन इस वर्ष महीने की शुरुआत में ही दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ती गर्मी का अहसास होने लगा है।

सुबह और शाम को हल्की ठंडक जरूर बनी हुई है, परंतु दोपहर में तापमान में अचानक वृद्धि ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बढ़ती गर्मी ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। गेहूं और सरसों जैसी फसलें इस समय पकने की अवस्था में होती हैं।

यदि तापमान सामान्य से अधिक रहा तो दाने भरने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे पैदावार में कमी की आशंका है। कृषि विशेषज्ञ भी मानते हैं कि मार्च में असामान्य गर्मी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक तापमान में निरंतर वृद्धि यानी ग्लोबल वार्मिंग एक प्रमुख कारण है।

अचानक बढ़ती गर्मी का असर मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिहाइड्रेशन, थकावट और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह अधिक खतरनाक हो सकता है।

पर्यावरणविदों का मानना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पौधारोपण को बढ़ावा देना, वाहनों का कम उपयोग, सार्वजनिक परिवहन को अपनाना और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का इस्तेमाल बढ़ाना जरूरी है। सरकार को भी प्रदूषण नियंत्रण और हरित क्षेत्रों के संरक्षण के लिए सख्त नीतियां लागू करनी होंगी। वहीं आम नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझना होगा।

पंजाब-चंडीगढ़ में 28 फरवरी तक मौसम ड्राई:अमृतसर में कोहरा छाया, दिन में तेज धूप निकलेगी, अधिकतम तापमान बढ़ेगा
पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) से लेकर 28 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा। किसी भी तरह की मौसम गतिविधि नहीं होगी। हालांकि कुछ स्थानों पर धुंध जरूर छा सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

जबकि अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। गत 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा है। भाखड़ा डैम पर 27.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

अमृतसर में धुंध हुई रिकॉर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक कल सुबह अमृतसर में कोहरा दर्ज किया गया था। इस दौरान विजिबिलिटी 150 मीटर से भी कम रह गई थी। इस वजह से लोगों को दिक्कत भी आई। हालांकि दिन में धूप रहने से 25.4 से लेकर 27.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ में 27.2 डिग्री तापमान रहा है। ऐसे ही अमृतसर में 25.9 डिग्री, लुधियाना में 26.8 डिग्री और पटियाला में 27.4 डिग्री तापमान रहा है। न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री से 13 डिग्री के बीच रहा है।

रात के तापमान में नहीं आएगा अंतर

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4°C की बढ़ोतरी होगी।

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री
पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) रात से मौसम बदल जाएगा। इसके बाद अगले दो दिन यानी 17 और 18 फरवरी को बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, दिन में अब ठंड लगभग खत्म हो गई है। गर्मी का अहसास हो रहा है। पहली बार इस साल फरवरी महीने में तापमान 29 डिग्री पार कर गया है।

फिरोजपुर में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गत 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, आने वाले दो दिनों में रात का तापमान बढ़ेगा। इसमें एक से लेकर तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी।

आज पूरा दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और एक नया पश्चिमी सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिससे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचने वाला है। इस वजह से मौसम में बदलाव आएगा।

पहाड़ों पर इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। जबकि इस वजह से 17 और 18 को पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बन रही है। बिजली भी कड़केगी। हालांकि आज दिन में धूप निकलेगी। हालांकि हवाएं चलती रहेंगी।

न्यूनतम तापमान भी आठ से 12 डिग्री के बीच

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 से लेकर 29 डिग्री तक दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ और मोहाली दोनों जगह अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अमृतसर में 24.6 डिग्री, लुधियाना में 27.0 डिग्री, पटियाला में 27.3 डिग्री, बठिंडा में 26.0 डिग्री और रूपनगर में 26.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनमत तापमान 8 डिग्री से लेकर 12 डिग्री तक पहुंच गया।

पंजाब और चंडीगढ़ में 17 और 18 को बारिश की संभावना बन रही है।

रात का तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 17 और 18 तारीख को कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दोनों दिनों में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। आने वाले 3 दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, उसके बाद फिर 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

17 फरवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

18 फरवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

19 फरवरी – किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।

Punjab-Chandigarh Weather: दिन में तेज धूप, पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवा से गिरा पारा; आगे ऐसा रहेगा मौसम
फरवरी के दूसरा हफ्ता शुरू होते ही मौसम का अंदाज भी बदल गया है। पंजाब व राजधानी चंडीगढ़ में दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन का तापमान बढ़ गया है और ठंड का असर कम हो गया है। हालांकि रात में अभी ठंड बरकरार है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों को ठंडा कर रही हैं। बात पंजाब की करें तो ठंडी हवाओं ने पंजाब के मौसम पर असर डाला है। रविवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 5 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पहाड़ों में हल्की बर्फबारी हुई है और वहां से आ रहीं हवाएं ठंडी व तेज होने के कारण पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम पर असर हुआ है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में सोमवार व मंगलवार को हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे पहाड़ों से आने वाली हवाओं से अगले दो से तीन दिन भी पंजाब के मौसम में ठंडक बनी रहेगी। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ अभी बारिश की संभावना कम है। इस वजह से आने वाले छह दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

रविवार को अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री, लुधियाना का 9.4 डिग्री, पटियाला का 9.3 डिग्री, बठिंडा का 6.2 डिग्री, फिरोजपुर का 5.6 डिग्री, एसबीएस नगररा 8.1 डिग्री, रूपनगर का 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक 25.3 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज हुआ। अमृतसर का अधिकतम पारा 21.9 डिग्री, लुधियाना का 23.6 डिग्री, पटि.याला का 23.8 डिग्री, पठानकोट का 21.7 डिग्री, बठिंडा का 24.4 डिग्री, होशियारपुर का 22.7 डिग्री व रूपनगर का 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम के बदलने के साथ ही बदला शहर का मिजाज
मौसम के मिजाज में आए बदलाव के साथ ही शहर का माहौल भी बदलने लगा है। ठंड की तीव्रता कम होते ही पर्यटन स्थलों, पार्कों और झील के आसपास लोगों की चहल-पहल फिर से बढ़ गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.5 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल आसमान साफ रहने और धूप खिली रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम सुहावना होने से सुबह और शाम के समय लोग सैर, योग और आउटडोर गतिविधियों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि मौसम सुधरने से बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है।

Punjab में दो दिन में तेज हवाएं चलेंगी:पूरा सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा, धुंध का कोई अलर्ट नहीं है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा
पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। किसी भी तरह की बारिश या धुंध का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि दिन में तेज हवाएं चलेंगी। धूप के बावजूद ठंड का अहसास बना रहेगा। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य तापमान से ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 25.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री होशियारपुर में दर्ज किया गया है।

इस समय हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में बह रही हैं, यानी पहाड़ों से मैदानों की तरफ चल रही हैं। ये हवाएं पूर्वी पंजाब के 15 जिलों अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में चल रही हैं। अगले दो दिन भी इस तरह की हवाएं चलती रहेंगी। वहीं, तापमान बढ़ गया है। सभी जिलों का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री से लेकर 25.6 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 6.8 डिग्री से 11.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

इस तरह के मौसम की स्थिति

उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के इलाके में बना पश्चिमी विक्षोभ अब खिसककर उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास पहुंच गया है। यह समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं के रूप में सक्रिय है।

इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी हवाओं की एक द्रोणिका (ट्रफ) भी बनी हुई है। इसके अलावा, 8 फरवरी की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचा। इससे पहाड़ों पर मौसम की कुछ एक्टिविटी हो सकती है। लेकिन पंजाब में कोई असर नहीं डालेगा।

लुधियाना में मौसम साफ है, सुबह के समय गुलरते वाहन।

सात दिन मौसम ड्राई रहेगा

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही, अगले 2 दिनों तक कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

पंजाब में अब दिन और रात का तापमान गिरेगा:शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, गुरदासपुर सबसे ठंडा; चंडीगढ़ से 6 फ्लाइट्स कैंसिल
पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले 3 दिन लोगों को कड़ी ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की तरफ से शीत लहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम ड्राई रहेगा। वहीं, अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिरना शुरू हो गया है।

गत 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है। आदमपुर में शीत लहर तो गुरदासपुर और पठानकोट में घना कोहरा दर्ज किया गया है। इस वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाने वाली 6 फ्लाइट तक प्रभावित हुई हैं।

आज इन जिलों में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में घना से बहुत घना कोहरा कुछ जगहों पर रहने की संभावना है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में मौसम शुष्क रहने के साथ घना कोहरा रहने की संभावना है।

विजिबिलिटी 50 से 199 मीटर दर्ज

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 से 199 मीटर रह गई थी। इससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर 2025 को एक्टिव हो रहा है।

इस वजह से बारिश की संभावना कम है। जबकि 30 और 31 दिसंबर को अन्य पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इस वजह से हिमालय क्षेत्र में बर्फ गिर सकती है। एक तारीख को पंजाब के कुछ एरिया में बारिश की संभावना बन सकती है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना और मोहाली में बारिश हो सकती है। इसमें बदलाव भी हो सकता है।

24 घंटे में 5 डिग्री तक तापमान गिरा

जहां तक अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। 24 घंटे में तापमान 0.2 से लेकर 5.2 डिग्री तक गिरा है। चंडीगढ़ में अधिकतम 17.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अमृतसर में 19.7 डिग्री, लुधियाना में 21.2 डिग्री, पटियाला में 14.6 डिग्री, पठानकोट में 20.6 डिग्री, बठिंडा में 23.5 डिग्री, रूपनगर में 20.1 डिग्री और मानसा में 24.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

अगले 3 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना

27 दिसंबर – पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में अलग-अलग जगहों पर घने कोहरे के साथ शीत लहर का भी असर देखने को मिल सकता है।

28 दिसंबर – पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और बठिंडा में अलग-अलग जगहों पर घने से बहुत घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने की आशंका है।

इसके अलावा होशियारपुर में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा और शीत लहर का असर रह सकता है, जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और शीत लहर की संभावना जताई गई है। रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में भी अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।

29 दिसंबर – पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और बठिंडा में कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा और ठंडी लहर चल सकती है।

होशियारपुर में अलग-अलग जगहों पर बहुत घना कोहरा और ठंडी लहर का असर रहने की संभावना है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और ठंडी लहर रह सकती है। रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में भी

पंजाब के 18 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट:न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक ,लुधियाना सबसे ठंडा
पंजाब और चंडीगढ़ में आज (15 दिसंबर) घने कोहरे की संभावना बहुत ज्यादा है। मौसम विभाग की तरफ से 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह राज्य के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक हो गया है।

बठिंडा और लुधियाना में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है, जो 6 डिग्री रहा। वहीं, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया है। कल से तेज़ हवाएं चलेंगी।

मोहाली की रातें सबसे गर्म

मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में घने कोहरे की संभावना है, वे हिमाचल से सटे जिले हैं। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। हालांकि सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मोहाली में 11.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो न्यूनतम तापमान के लिहाज से सबसे अधिक रहा। इसी तरह अमृतसर 9.5, लुधियाना 7.4, पटियाला 8.8 डिग्री और पठानकोट में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव लाने वाला पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। यह आसमान में काफी ऊपर बना हुआ है। इसके कारण ऊपर की हवाओं में एक तरह की मौसम की लाइन बनी हुई है, जिससे ठंडी हवाएं आ रही हैं और मौसम में हलचल बनी हुई है।

साथ ही, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर बहुत तेज रफ्तार से चलने वाली हवाएं (जेट स्ट्रीम) बह रही हैं। ये हवाएं बहुत ऊंचाई पर चल रही हैं और इनकी रफ्तार काफी ज्यादा है। वहीं, 17 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 07 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अगले 02 दिनों में न्यूनतम तापमान 02 से 04 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है, इसके बाद राज्य में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 16 दिसंबर को राज्य में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।